Market cues : बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, मुनाफे से सौदे पकड़ने के लिए इन अहम लेवल्स पर रहे नजर
Trade Setup for Today : निफ्टी को 25,300–25,400 के दायरे में लगातार रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। अगर यह मजबूती से इस दायरे के ऊपर निकल जाता है,तो इसके लिए 25,500 की ओर बढ़ने का रास्ता खुल सकता है। इसके बाद 25,900–26,000 का अहम रेजिस्टेंस जोन देखने को मिल सकता है
Trade Setup : बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 1.18 प्रतिशत बढ़कर 15.68 पर पहुंच गया और यह अपने मध्यम और लंबी अवधि के मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा
Trade setup for today : 16 नवंबर को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच निफ्टी में रिकवरी आई। यह 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ,जिससे हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही। बाजार में एक और सत्र में कंसोलिडेशन देखने को मिला। लेकिन कुल मिलाकर रुझान तेजी का ही है। सभी अहम मूविंग एवरेज ऊपर की ओर झुके हुए हैं और RSI भी बुलिश जोन में बना हुआ है।
बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी को 25,300–25,400 के दायरे में रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। अगर इंडेक्स मजबूती से इस दायरे के ऊपर निकलता है तो यह 25,500 के स्तर तक जा सकता है, जिसके बाद 25,900–26,000 का अहम रेजिस्टेंस जोन आ सकता है। तब तक,इंडेक्स में कंसोलिडेशन की संभावना है, जिसमें 25,100–25,000 के स्तर पर सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (25,291) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 25,330, 25,369 और 25,432
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 25,204, 25,165 और 25,101
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटी बुलिश कैंडल बनाई है,जिसमें ऊपर की तरफ एक छोटी शैडो है। यह ऊंचे स्तरों पर सुस्ती आने का संकेत है। निफ्टी अभी भी सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है और ये सभी ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। 50-डे EMA, 100-डे EMA के ऊपर जाने ही वाला है, जो एक मजबूत होते ट्रेंड का संकेत है। 76.59 पर RSI अभी भी बुलिश जोन में है। MACD में ऊपर की ओर का रुझान बना हुआ है, हालांकि हरे हिस्टोग्राम बार लगातार पांचवें सत्र में छोटे हुए हैं। इन तकनीकी संकेतकों को एक साथ देखें तो पता चलता है कि बड़ा रुझान पॉजिटिव बना हुआ है,लेकिन मोमेंटम में कुछ सुस्ती के संकेत दिख सकते हैं।
बैंक निफ्टी (61,576) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 61,691, 61,809 और 62,000
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 61,310, 61,192 और 61,001
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 61,765, 63,550
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 59,798, 58,616
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
बैंक निफ्टी 0.89 प्रतिशत बढ़कर अपने रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गया और निफ्टीसे बेहतर प्रदर्शन किया। डेली टाइमफ्रेम पर बैंकिंग इंडेक्स ने एक बुलिश कैंडल बनाई, जिसमें ऊपर की तरफ एक छोटी शैडो (upper shadow) थी। यह दिखाता है कि ऊंचे स्तरों पर कुछ प्रॉफिट बुकिंग के बावजूद,बाजार का रुख पॉजिटिव बना हुआ है। सभी अहम मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं और 'गोल्डन क्रॉसओवर' भी बरकरार है।
RSI 77.32 पर बुलिश ज़ोन में बना रहा। MACD ने अपना ऊपर की ओर का रुख बनाए रखा, हालांकि लगातार दूसरे सेशन में हरा हिस्टोग्राम बार छोटा हो गया। ये तकनीकी इंडीकेटर बताते हैं कि बड़ा ट्रेंड बुलिश बना हुआ है, हालांकि MACD हिस्टोग्राम का कमजोर पड़ना यह संकेत देता है कि ऊंचे स्तरों पर मोमेंटम में कुछ नरमी आ सकती है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 16 नवंबर को 4,864 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। कल लगातार पांचवें सत्र में उनकी खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार 12वें सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 3,519 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 1.18 प्रतिशत बढ़कर 15.68 पर पहुंच गया और यह अपने मध्यम और लंबी अवधि के मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा। तेजड़ियों के लिए एक आरामदायक स्थिति में आने के लिए, इसका 14 के स्तर से नीचे आना जरूरी होगा। कुल मिलाकर,बाजार में वोलैटिलिटी अभी भी काफी अधिक है। इसलिए मौजूदा तेजी के रुझान के बावजूद निवेशकों को कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है।
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 16 नवंबर को बढ़कर 1.03 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.98 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।