Get App

Market cues : आज ही 25200 का लेवल हासिल कर सकता है निफ्टी, नीचे की तरफ 24800 पर सपोर्ट

Nifty Trade setup : आज के कारोबारी सत्र में 25,200 के स्तर तक तेजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर मजबूती दिखाता तो यह 25,500 के स्तर तक भी पहुंच सकता है, जो एक अहम रेजिस्टेंस लेवल है। वहीं, नीचे की तरफ 24,800 का स्तर निफ्टी 50 के लिए एक अहम सपोर्ट का काम कर सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 8:29 AM
Market cues : आज ही 25200 का लेवल हासिल कर सकता है निफ्टी, नीचे की तरफ 24800 पर सपोर्ट
Trade Setup :बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 9 नवंबर को गिरकर 1.23 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.28 था

Trade setup for today : 9 नवंबर को कंसोलिडेशन और एक सीमित दायरे में कारोबार करने बाद निफ्टी में उछाल आया। यह 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। अक्टूबर के निचले स्तर से अब तक इसमें लगभग 13 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। इस तरह जारी कंसोलिडेशन के बावजूद (जिसे बुलिश ट्रेंड में एक अच्छा संकेत माना जाता है) ब्रॉडर मार्केट का ढांचा मजबूत बना हुआ है,क्योंकि इंडेक्स लगातार 'हायर हाई' और 'हायर लो' बना रहा है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के कारण तेल की कीमतें और गिरकर लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं है। ऐसे में आज के सेशन में 25,200 के स्तर तक उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बाजार जानकारों का कहना है कि इस स्तर के ऊपर एक साफ बढ़त 25,500 के स्तर तक का रास्ता खोल सकती है जो एक अहम रेजिस्टेंस है। इसके बाद 25,900–26,000 का जोन भी देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ 24,800 का स्तर एक अहम सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी 50 (25,045) के लिए महत्वपूर्ण स्तर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें