Trade setup for today : 13 नवंबर को निफ्टी ने 25,424 का स्विंग हाई छूने के बाद गिरावट दर्ज की और कंसोलिडेट हुआ। इसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि, बड़ा रुझान अभी भी तेजी का बना हुआ है। सभी अहम मूविंग एवरेज ऊपर की ओर हैं और मोमेंटम इंडिकेटर अच्छा संकेत दे रहे हैं। अपर बोलिंगर बैंड 25,800 का अपसाइड टारगेट दिखा रहा है, जबकि 25,900-26,000 की रेंज एक बड़े रेजिस्टेंस जोन के रूप में काम कर सकती है, बशर्ते इंडेक्स आने वाले सत्रों में 25,424 के स्तर को फिर से हासिल कर ले और उसके ऊपर बना रहे। FIIs की खरीदारी जारी है, जबकि कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी हुई हैं। इसलिए, मौजूदा कंसोलिडेशन और प्रॉफिट बुकिंग शायद ज्यादा लंबे समय तक न चले। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,000 पर है। इसके बाद 24,800 के स्तर पर बड़ा सपोर्ट हो सकता है।
