Market cues : 23200 का सपोर्ट टूटने पर निफ्टी में बढ़ सकता है बिकवाली का दबाव, 23700–23800 पर तत्काल रेजिस्टेंस

Market cues : बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,200 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर यह लेवल टूटता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और इंडेक्स 23,100–23,000 के दायरे की ओर खिसक सकता है

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 8:16 AM
Market cues : बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो पिछले सत्र के 0.69 के मुकाबले 2 जून को बढ़कर 1.03 हो गया

Market cues : कल निफ्टी लगातार चार सत्रों की कमजोरी के बाद 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ वापस उछला,लेकिन बाजार जानकारों को इस रिकवरी के टिकने पर संदेह है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि India VIX में गिरावट के बावजूद टेक्निकल इंडीकेटर्स अभी भी मंदी के संकेत दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 23,200 का स्तर (मंगलवार का निचला स्तर) इस इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इस स्तर से नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और इंडेक्स को 23,100–23,000 के दायरे की ओर खींच सकता है। हालांकि,अगर इसके बाद भी खरीदारी बनी रहती है तो 23,700–23,800 का दायरा एक तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है,जिसके बाद 24,000 पर अगला अहम रेजिस्टेंस होगा।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,548, 23,626 और 23,751

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,298, 23,221 और 23,096

स्पेशल फॉर्मेशन : Nifty अपने दिन के निचले स्तर से 250 से ज्यादा अंकों तक रिकवर हुआ और डेली चार्ट्स पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाई। साथ ही,क्लोजिंग बेसिस पर अप्रैल की रैली के 50 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल को फिर से हासिल कर लिया,जो एक पॉजिटिव मूव का संकेत है। हालांकि,इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा और शॉर्ट-टर्म तथा मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर जा रहे थे। RSI 40 के स्तर से बढ़कर 42.95 पर पहुंच गया,लेकिन सिग्नल लाइन से नीचे ही रहा। MACD रेफरेंस लाइन से नीचे बना रहा और हिस्टोग्राम में लाल बार और ज्यादा बड़े होते गए। ये सभी फैक्टर इस बात का संकेत हैं कि भले ही निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली हो,लेकिन कुल मिलाकर तकनीकी ढांचा अभी भी कमजोर बना हुआ है और इसे लगातार ऊपर की ओर बने रहने वाले मोमेंटम के जरिए और अधिक पुष्टि की जरूर है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 53,900, 54,092, और 54,402

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 53,280, 53,088, और 52,778

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 54,423, 55,809

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 52,798, 51,532

स्पेशल फॉर्मेशन : Nifty Bank ने भी अपनी गिरावट की भरपाई करते हुए मामूली बढ़त के साथ क्लोजिंग दी और डेली टाइमफ्रेम पर एक ग्रीन कैंडल बनाई। हालांकि,दूसरे टेक्निकल इंडिकेटर्स सावधानी बरतने का संकेत देते रहे। बैंक निफ्टी अपने सभी अहम मूविंग एवरेज (10, 20, 50, 100 और 200-डे EMA) से नीचे बना रहा और शॉर्ट और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर ट्रेंड कर रहे थे। इंडेक्स ने अप्रैल की रैली के 50 परसेंट फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल को वापस पा लिया,लेकिन रिकवरी को मज़बूत करने के लिए इसे इससे ऊपर बने रहने की जरूरत है। RSI, 43.62 पर,सिग्नल लाइन से नीचे रहा,जबकि MACD और रेफरेंस लाइन के बीच का गैप कम हो गया। यह बात हिस्टोग्राम में भी दिखाई दी,जहां हरे बार लगातार तीसरे सत्र में सिकुड़ गए। ये सभी फैक्टर गति के कमज़ोर पड़ने का संकेत देते हैं और बताते हैं कि रिकवरी को अभी भी कोई ठोस मजबूती नहीं मिली है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image702062026

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX दो दिनों की तेज़ी के बाद 7.18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 15.35 पर आ गया। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे फिसल गया,जो तेजड़ियों के लिए सपोर्ट का संकेत है। हालांकि,बाज़ार में तेजड़ियों को फिर से सहज और कॉन्फिडेंट महसूस करने के लिए,इसका 15 के स्तर से नीचे बने रहना जरूरी है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो पिछले सत्र के 0.69 के मुकाबले 2 जून को बढ़कर 1.03 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

Asian Markets Today: एशिया बाजार में तेजी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा जापान का निक्केई, क्रूड में उबाल

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया,केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।