Market cues : कल निफ्टी लगातार चार सत्रों की कमजोरी के बाद 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ वापस उछला,लेकिन बाजार जानकारों को इस रिकवरी के टिकने पर संदेह है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि India VIX में गिरावट के बावजूद टेक्निकल इंडीकेटर्स अभी भी मंदी के संकेत दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 23,200 का स्तर (मंगलवार का निचला स्तर) इस इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इस स्तर से नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और इंडेक्स को 23,100–23,000 के दायरे की ओर खींच सकता है। हालांकि,अगर इसके बाद भी खरीदारी बनी रहती है तो 23,700–23,800 का दायरा एक तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है,जिसके बाद 24,000 पर अगला अहम रेजिस्टेंस होगा।
