Market cues : तेजी के रुझान में कमी आने के संकेत, छोटे दायरे में ऊपर-नीचे हो सकता है बाजार
Nifty Trade setup : 25400–25500 का जोन निफ्टी 50 के लिए सबसे नजदीकी और अहम रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर निफ्टी मजबूती से इस दायरे के ऊपर निकलता है तो फिर इसमें 26000 के स्तर तक एक तेज रैली आ सकती है। हालांकि,इस रेजिस्टेंस जोन के नीचे बने रहने पर इसमें एक दायरे में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है
Trade Setup :बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 12 नवंबर को बढ़कर 1.00 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.98 था। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 5.34 प्रतिशत गिरकर 16.61 पर आ गया,लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है
Trade setup for today : निफ्टी ने लगातार तीसरे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 12 नवंबर को 0.18 प्रतिशत की तेजी लेकर बंद हुआ। इंडेक्स पिछले दिन की रेंज के भीतर ही कारोबार करता रहा,जबकि इसका तेजी का बड़ा रुझान बरकरार रहा। हालांकि, MACD हिस्टोग्राम तेजी के मोमेंटम में कुछ नरमी का संकेत दे रहा है,जिससे आने वाले कुछ सत्रों में और कंसोलिडेशन और एक सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 25400–25500 का जोन निफ्टी 50 के लिए सबसे नजदीकी और अहम रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर निफ्टी मजबूती से इस दायरे के ऊपर निकलता है तो फिर इसमें 26000 के स्तर तक एक तेज रैली आ सकती है। हालांकि,इस रेजिस्टेंस जोन के नीचे बने रहने पर इसमें एक दायरे में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 25,000 पर तत्काल सपोर्ट है और इसके बाद 24,800 का स्तर एक अहम सपोर्ट के रूप में काम करेगा।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (25,299) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 25,368, 25,425 और 25,518
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 25,183, 25,126 और 25,034
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
निफ्टी ने डेली चार्ट पर ऊपर और नीचे की शैडो के साथ एक बुलिश कैंडल बनाई। इंडेक्स पिछले दिन की ट्रेडिंग रेंज के भीतर ही रहा,जो रेंज-बाउंड एक्शन का संकेत है। अहम मूविंग एवरेज ऊपर की ओर झुके रहे,जिससे बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव बना रहा। RSI 80 के स्तर के करीब 79.82 पर रहा और इसमें एक बुलिश क्रॉसओवर देखने को मिला,जो मजबूत बुलिश मोमेंटम का संकेत है। हालांकि,निफ्टी 'ओवरबॉट ज़ोन' के करीब पहुंच गया है। MACD ने अपना ऊपर की ओर का रुख बनाए रखा है,लेकिन हरे हिस्टोग्राम बार लगातार तीसरे सत्र में घटे हैं,जो तेजी के रुझान में धीरे-धीरे कमी आने का संकेत दे रहे हैं। ये इंडीकेटर बताते हैं कि तेजी का मेन रुझान अभी भी कायम है,हालांकि मोमेंटम में आती कमी निकट भविष्य में और कंसोलिडेशन की संभावना का संकेत दे रही है।
बैंक निफ्टी (61,519) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 61,577, 61,771 और 62,085
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 60,948, 60,754 और 60,440
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 61,765, 63,550
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 59,080, 56,928
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
बैंक निफ्टी ने निफ्टी के मुकाबले अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इसमें 1.19 प्रतिशत की तेजी आई और इसने अपना 'हायर हाई-हायर लो' (higher high-higher low)पैटर्न बरकरार रखा। डेली टाइमफ्रेम पर इंडेक्स ने एक लंबी बुलिश कैंडल बनाई। यह एक मजबूत बुलिश स्ट्रक्चर का संकेत है। सभी अहम मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि 50 डे EMA, 100 डे और 200 डे EMA के ऊपर जाने की कगार पर है,जिससे 'गोल्डन क्रॉसओवर'(golden crossover) की संभावना बन रही है।
यह इंडेक्स 3 फरवरी को दर्ज अपने रिकॉर्ड हाई 61,764.85 से केवल 246 अंक दूर रह गया है। RSI उछलकर 80.50 पर पहुंच गया है,जो मजबूत तेजी के रुझान को तो दिखाता है। लेकिन साथ ही 'ओवरबॉट' पोजीशन की ओर भी इशारा करता है। वहीं, MACD में एक मजबूत बुलिश क्रॉसओवर बना रहा और लगातार दसवें सेशन में हरे हिस्टोग्राम बार का विस्तार हुआ है। ये टेक्निकल इंडीकेटर तेजी के मजबूत रुझान की ओर इशारा कर रहे हैं,हालांकि RSI का ऊंचा स्तर शॉर्ट टर्म में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)
इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 5.34 प्रतिशत गिरकर 16.61 पर आ गया,लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। इस गिरावट से तेजड़ियों को कुछ राहत मिली है। हालांकि,बाजार को अधिक सहज स्थिति में लाने के लिए,VIX का 14 के स्तर से नीचे आना और उसी स्तर पर बने रहना जरूरी है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 12 नवंबर को बढ़कर 1.00 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.98 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।