Trade setup for today : निफ्टी ने लगातार तीसरे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 12 नवंबर को 0.18 प्रतिशत की तेजी लेकर बंद हुआ। इंडेक्स पिछले दिन की रेंज के भीतर ही कारोबार करता रहा,जबकि इसका तेजी का बड़ा रुझान बरकरार रहा। हालांकि, MACD हिस्टोग्राम तेजी के मोमेंटम में कुछ नरमी का संकेत दे रहा है,जिससे आने वाले कुछ सत्रों में और कंसोलिडेशन और एक सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 25400–25500 का जोन निफ्टी 50 के लिए सबसे नजदीकी और अहम रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर निफ्टी मजबूती से इस दायरे के ऊपर निकलता है तो फिर इसमें 26000 के स्तर तक एक तेज रैली आ सकती है। हालांकि,इस रेजिस्टेंस जोन के नीचे बने रहने पर इसमें एक दायरे में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 25,000 पर तत्काल सपोर्ट है और इसके बाद 24,800 का स्तर एक अहम सपोर्ट के रूप में काम करेगा।
