रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, इन 4 स्टॉक्स में खरीदारी से होगा तगड़ा मुनाफा

Concor के स्टॉक में NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1050 के स्ट्राइक वाली कॉल 32 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 40 से 45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 25 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jul 04, 2024 पर 12:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bayer Crop परअंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 6536 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। सेंसेक्स- निफ्टी, बैंक निफ्टी नए शिखर पर पहुंचे। हालांकि ऊपरी स्तरों से थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने कॉनकोर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने कमिंस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए एनटीपीसी पर दांव लगाया। जबकि अंबरीश बालिगा ने बेयर कॉर्प पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Concor

    NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Concor स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1050 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 32 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 40 से 45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 25 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Cummins


    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Cummins पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Cummins में 4018 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3985 रुपये पर लगाएं।

    Stock Market Live Updates-निफ्टी 24300 के ऊपर, सेंसेक्स 150 अंक उछला, आईटी स्टॉक्स चढ़े, मीडिया स्टॉक्स लुढ़केनिफ्टी 24300 के ऊपर, सेंसेक्स 150 अंक उछला, आईटी स्टॉक्स चढ़े, मीडिया स्टॉक्स लुढ़के

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः NTPC

    Trader & Market Expert अमित सेठ ने NTPC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि NTPC में 379 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 380 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 376 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Bayer Crop

    मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से Bayer Crop का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Bayer Crop के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 6536 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 8250 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।