Get App

जनवरी सीरीज में बाजार ने किया निराश लेकिन फरवरी के लिए दिख रही उम्मीद की किरण : अश्विन रमानी

डेली चार्ट पर हमें लोअर लो, लोअर हाई प्राइस ऐक्शन स्ट्रक्चर देखने को मिला है। इस प्राइस ऐक्शन स्ट्रक्चर से पता चलता है कि बाजार शॉर्ट टर्म करेक्शन के शुरुआत में हो सकता है। 18 जनवरी का बना 21,285 का पिछला स्विंग हाई काफी अहम लेवल है। अगर निफ्टी 21,185 के स्तर के नीचे की क्लोजिंग देता है तो ये गिरावट 20,800 के स्तर तक बढ़ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2024 पर 9:16 AM
जनवरी सीरीज में बाजार ने किया निराश लेकिन फरवरी के लिए दिख रही उम्मीद की किरण : अश्विन रमानी
पिछले हफ्ते वीकली चार्ट पर एक बियरिश एनगल्फिंग कैंडल का निर्माण हुआ था और पिछले हफ्ते निफ्टी गिरावट को साथ बंद हुआ था। ये मंदी की भावना की पुष्टि करता है

अश्विन रमानी, सैमको सिक्योरिटीज

जनवरी सीरीज की एक्सपायरी के दौरान निफ्टी 1.96 प्रतिशत गिर गया। निफ्टी फ्यूचर्स रोलओवर 81.28 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने के एक्सपायरी रोलओवर 79.54 प्रतिशत और इसके तीन/छह/नौ महीने के औसत क्रमशः 78.13 प्रतिशत, 78.60 प्रतिशत और 78.20 प्रतिशत की तुलना में ज्यादा है। बता दें कि रोलओवर किसी मौजूदा पोजीशन को एक महीने से दूसरे महीने के लिए आगे बढ़ाने की प्रक्रिया होती है। एक महीने से दूसरे महीने में हाई रोलओवर मजबूती की भावना का संकेत होता है। जबकि कम रोलओवर को आमतौर पर कमजोरी की भावना का संकेत माना जाता है।

निफ्टी फरवरी सीरीज की शुरुआत 1.28 करोड़ शेयरों के ओपन इंटरेस्ट (ओआई) के साथ करेगा। जबकि, जनवरी सीरीज की शुरुआत में इसका ओआई 1.38 करोड़ शेयरों का था। निफ्टी में पिछले महीने की तुलना हाई कॉस्ट ऑफ कैरी (+0.74 प्रतिशत) और ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ हाई रोलओवर देखने को मिला है। ये जनवरी सीरीज में लॉन्ग पोजीशंस के अनवाइंडिंग या लिक्विडेशन का संकेत है।

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX जिसे फीयर इंडेक्स के रूप में भी जाना जाता है, ने 15.14 से शुरुआत की और 15 जनवरी को 11.78 का निचला स्तर छूता नजर आया। इससे तेजड़ियों को बड़ी राहत मिली। इस अवधि के दौरान निफ्टी में तेजी आई और इसने 16 जनवरी को 22,124 का हाई हिट किया। उसके बाद वोलैटिलिटी फिर से बढ़ने लगी और निफ्टी तब से बड़े पैमाने पर बिकवाली के दबाव में आ गया और अपने हाई से 3.48 फीसदी गिरकर 21,353 पर बंद हुआ। जनवरी सीरीज में 25 जनवरी 2024 को इंडिया VIX 13.86 पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें