शुक्रवार को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेसेंक्स 388.96 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 52,586.84 पर बंद हुआ। वहीं निफ्ट 93.05 अंक यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 15,763 के लेवल पर बंद हुआ।

शुक्रवार को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेसेंक्स 388.96 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 52,586.84 पर बंद हुआ। वहीं निफ्ट 93.05 अंक यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 15,763 के लेवल पर बंद हुआ।
इसी दौरान बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है । HIL, NR Agarwal Industries, Inox Wind, Indian Metals, Tejas Networks और Mahindra Logistics में 25 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। वही Alembic Pharmaceuticals, Ramco System, Suzlon Energy, Patel Engineering Company, Intellect Design Arena और Reliance Communications में 12-1 7 फीसदी की गिरावट रही।
कल खत्म हुए हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ बं हुआ। Steel Authority of India, Sun TV Network, Jindal Steel & Power, Oracle Financial Services Software और Larsen & Toubro Infotech में बढ़त देखने को मिली। वहीं Motilal Oswal Financial Services, LIC Housing Finance, Adani Green Energy और CRISIL मिडकैप के लूजरों में रहे।
बीएसई लॉर्जकैप पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते में इसमें 0.47 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। Dr Reddys Laboratories, Lupin, Axis Bank और Hindustan Petroleum Corporation लॉर्जकैप के लूजरों में रहे। वहीं Hindalco Industries, Vedanta, Tata Steel और Sun Pharmaceutical Industries में बढ़त देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते Reliance Industries के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। उसके बाद Tata Consultancy Services, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank का नंबर रहा। इसी दौरान Sun Pharma, Tata Steelऔर Bajaj Finserv के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली।
अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो कल यानी 30 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में 8 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी मेटल ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। उसके बाद निफ्टी मीडिया और आईटी इंडेक्स का नंबर रहा जिनमें 2-2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी एनर्जी और ऑटो इंडेक्स में 1.5-3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
बीते हफ्ते एफआईआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट में10,825.21 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। वहीं घरेलू फंडों ने 8,206.32 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। जुलाई महीने में एफआईआई ने 23,193.39 करोड़ रुपये की बिकवाली की है जबकि घरेलू फंडों ने 18,393.92 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।
साप्ताहिक आधार पर देखें तो डॉलर के मुकाबले रुपया कल सपाट बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 74.41 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि 23 जुलाई को यह 74.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।