Get App

इस हफ्ते बाजार में लगातार 8वें हफ्ते गिरावट रही जारी, रुपया 50 पैसे टूटा, अब इंडेक्स पर क्या हो रणनीति

शुरुआती तीन दिनों तक एक ही दायरे में रहने के बाद गुरुवार को भारतीय रुपया दबाव में आ गया और अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 96.96 के करीब पहुंच गया। इस हफ़्ते रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 50 पैसे कमज़ोर हुआ और 25 सितंबर के 95.82 के मुकाबले 1 अक्टूबर को 96.32 पर बंद हुआ

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 03, 2026 पर 11:13 AM
इस हफ्ते बाजार में लगातार 8वें हफ्ते गिरावट रही जारी, रुपया 50 पैसे टूटा, अब इंडेक्स पर क्या हो रणनीति
भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठवें हफ्ते गिरावट का दौर जारी रहा, जो पिछले 25 सालों में साप्ताहिक गिरावट का सबसे लंबा सिलसिला है।

Market Outlook:भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठवें हफ्ते गिरावट का दौर जारी रहा, जो पिछले 25 सालों में साप्ताहिक गिरावट का सबसे लंबा सिलसिला है। छुट्टियों की वजह से छोटे रहे इस हफ्ते में, कमजोर ग्लोबल और घरेलू संकेतों के कारण दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में कई महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़े तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड की ऊंची कीमतें, ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, विदेशी फंड की लगातार निकासी और रुपये की कमज़ोरी ने बाजार की मुश्किलों को और बढ़ा दिया।

इस हफ्ते BSE सेंसेक्स 1,986.04 अंक या 2.68% गिरकर 71,909.70 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 में 718.55 अंक या 3.10% की गिरावट आई और यह 22,421.95 पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3.5 फीसदी की गिरावट आई, जिससे लगातार चौथे हफ़्ते भी इसमें गिरावट का सिलसिला जारी रहा। PB Fintech, Patanjali Foods, Vodafone Idea, Coromandel International, Swiggy, LIC Housing Finance, Jubilant FoodWorks, SBI Cards & Payment Services, Yes Bank, Kalyan Jewellers India, Housing & Urban Development Corporation और Radico Khaitan में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ।

1 अक्टूबर को खत्म हफ्ते में निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में लगातार चौथे हफ़्ते गिरावट का सिलसिला जारी रहा, इस हफ़्ते इसमें 3.3% की गिरावट आईIFCI, Aditya Birla Real Estate, PhysicsWallah, Gujarat Mineral Development Corporation, Garden Reach Shipbuilders & Engineers, Affle 3i, Inox Wind, Wockhardt, Welspun Crop शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें