सिलिकॉन वैली बैंक के लिए अमेरिका के फेडरल रिजर्व के नए प्लान से बाजार में राहत नजर आई। निफ्टी और बैंक निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। लेकिन मिडकैप शेयरों पर दबाव दिख रहा है। वहीं मोहित जोशी को नया MD&CEO बनाने से टेक महिंद्रा जोश में दिख रहा है। ये शेयर 8% से ज्यादा उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं सुमंत कठपालिया के MD&CEO पद पर दोबारा नियुक्ति के बाद इंडसइंड बैंक में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। शेयर 6% से ज्यादा टूटकर F&O का टॉप लूजर बना। ऐसे बाजार में कमाई के लिए आज सच्चितानंद उत्तेकर ने एक्सिस बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राहुल शर्मा ने आईटीसी पर दांव लगाया। प्रकाश दीवान ने भी के.पी. एनर्जी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Axis Bank
सच्चितानंद उत्तेकर ने Axis Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 860 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 18.70 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 23 से 34 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 11 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने Hindustan Aeronautics पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hindustan Aeronautics में 287 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2800 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः ITC
राहुल शर्मा ने ITC पर बिकवाली करने को कहा। उन्होंने कहा कि ITC में 387 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 420 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 375 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः K. P. Energy
प्रकाश दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से K. P. Energy का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि K. P. Energy के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 184 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )