Top 4 Intraday Stocks: बाजार में आज सीमित दायरे में कारोबार दिखाई दे रहा है। निफ्टी 25500 के पास नजर आ रहा है। रिलायंस, HDFC बैंक और भारती एयरटेल से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी फ्लैट कारोबार दिखाई दिया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने जाइडस लाइफ पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने टीसीएस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एमफैसिस पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने एफल इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Zydus Life
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Zydus Life के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 28 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 19 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने TCS पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि TCS में 3473 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3525/3550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3456 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः - Mphasis
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Mphasis पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Mphasis में 2916 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2950 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2900 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Affle India
Mirae Asset Sharekhan के संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Affle India का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Affle India के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1951 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर शॉर्ट से मध्यम अवधि में 2250 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)