Market insight : निफ्टी में 21500 तक की गिरावट मुमकिन, PSU बैंक और CDMO कंपनियों में निवेश के अच्छे मौके

Market insight : ग्लोबल बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरों में बहुत बड़ा गैप आ गया है। इससे जोखिम बढ़ गया है। ऐसे में अगर यहां से बॉन्ड यील्ड में और बढ़त होती है को इक्विटी मार्केट के लिए मुश्किलें और बढ़ेंगी। बाजार वैल्यूएशन अभी भी महंगा है। इसके अलावा अर्निंग में गिरावट से भी बाजार को परेशानी होगी

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 2:28 PM
Story continues below Advertisement
Market Outlook : आशीष चतुरमोहता का कहना है कि CPSC, PSU बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और कोल इंडिया डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स हैं। हमें इन पर फोकस रखना चाहिए

Market insight : बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए टेक्नो फंडा नजरिए के साथ जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज (JM Financial Services) के PMS के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि के पहले के दो सेशन में बाजार में काफी अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। लेकिन जियोपोलिटिकल अनिश्चितता की वजह से आज फिर से बाजार दबाव में आ गया है। भारत ही नहीं दुनिया भर के बाजारों अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। क्रूड में उछाल के चलते महंगाई में तेजी आने का डर बना हुआ है। ऐसे केंद्रीय बैंकों द्वारा दरों को बढ़ाने का बात शुरू हो रही है।

निफ्टी में 21500 का लेवल मुमकिन

ग्लोबल बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरों में बहुत बड़ा गैप आ गया है। इससे जोखिम बढ़ गया है। ऐसे में अगर यहां से बॉन्ड यील्ड में और बढ़त होती है को इक्विटी मार्केट के लिए मुश्किलें और बढ़ेंगी। बाजार वैल्यूएशन अभी भी महंगा है। इसके अलावा अर्निंग में गिरावट से भी बाजार को परेशानी होगी। ऐसे माहौल में निफ्टी जब तक 24000 के ऊपर नहीं निकलता तब तक जोखिम से बचने की भावना हावी रहेगी। निफ्टी में हमें 21500 के लेवल भी देखने को मिल सकते हैं।


पब्लिक सेक्टर बैंक्स के वैल्यूशन अच्छे

जब ऐसा माहौल हो जिसमें महंगाई बढ़ने वाली हो, अर्निंग्स में कमजोरी आने वाली हो,कमोडिटी की सप्लाई में दिक्कत रहने वाली हो और जीडीपी ग्रोथ धीमी पड़ने वाली हो तो आमतौर पर वैल्यू थीम ज्यादा बेहतर तरीके से काम करती है। इसका मतलब ये है कि जिन कंपनियों की डिविडेंड यील्ड अच्छी हो, जो लो प्राइस टू बुक पर ट्रेड कर रही हों और लो पीई मल्टिपल पर हों उन पर फोकस करना चाहिए। इस नजरिए से एनर्जी स्टॉक्स काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। पब्लिक सेक्टर बैंक्स में भी वैल्यूशन अच्छे हैं। इनमें आगे अच्छी क्रेडिट ग्रोथ भी देखने को मिल सकती है।

Buzzing stocks : अमेरिकी कंपनी ग्राफ्टेक ने बढ़ाए ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड के दाम, इलेक्ट्रोड से जुड़े शेयरों में उछाल

 CDMO स्पेस में काफी अच्छे मौके

आशीष चतुरमोहता का कहना है कि CPSC, PSU बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और कोल इंडिया डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स हैं। हमें इन पर फोकस रखना चाहिए। बढ़ते ब्याज दर के माहौल में बैंक शेयर अच्छा करते हैं। इसके अलावा फार्मा के CDMO स्पेस में भी काफी अच्छे मौके दिख रहे हैं। इस सेगमेंट में आने वाले कई सालों में 25 फीसदी की प्रॉफिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इनोवेटर्स के साथ इन कंपनियों के करार बढ़ रहे हैं। इसका फायदा लॉरेस लैब्स, डिवीज लैब्स और नवीन फ्लोरीन जैसी कंपनियों को मिलेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।