Market Insight : बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट फिसलकर 24350 के नीचे आ गया है। RIL, ICICI बैंक, हिंडाल्को और टाइटन ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 250 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं मिडकैप फ्लैट दिख रहा है। लेकिन स्मॉलकैप में हल्की बढ़त है। मेटल,तेल-गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में हल्का दबाव है। तीनों सेक्टर इंडेक्स 0.50 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं चुनिंदा केमिकल्स और ऑटो शेयरों में अच्छी रफ्तार देखने को मिल रही है। TMPV और अशोक लेलैंड दो से तीन फीसदी की तेजी के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं।
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी की क्लोजिंग 24,400 मानें,ना कि 24,436। निफ्टी की CAS से पहले क्लोजिंग थी 24,362, लेकिन उसके बाद भारती एयरटेल में रैली हुई और अगर फ्यूचर्स प्राइस से एडजस्ट करें तो क्लोज हुआ 24,400 पर। इसका मतलब कल निफ्टी ने रेंज तोड़ी लेकिन क्लोज में डिफेंड किया। अब कल का निचला स्तर ही सबसे बड़ा सपोर्ट प्वाइंट है। 24,250-24,300 का जोन अब मेक ऑर ब्रेक है।
एक अच्छी बात ये हुई कि बैंक निफ्टी में शानदार रैली थी। पूरे दिन बैंक निफ्टी 200 DMA के ऊपर ही रहा। कल एक संकेत मिला कि वापस बैंक निफ्टी लीडरशिप ले रहा है। IT में 2 दिन से हमने मुनाफावसूली का नजरिया लिया था। आज भी कोस्पी में बड़ी रैली है,IT शायद आज भी गिरेगा।
US का महंगाई आंकड़ा बढ़िया रहा और इसीलिए US में रैली हुई। जॉब डाटा और महंगाई के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी का डर खत्म हुआ। कम से कम सितंबर में US में अब दर बढ़ोतरी नहीं होगी। बॉन्ड यील्ड्स 4.7% पर स्थिर रहीं। US डॉलर इंडेक्स अब 100 के करीब है। हमारा CPI महंगाई आंकड़ा थोड़ा खराब रहा लेकिन बड़ा निगेटिव नहीं है। जुलाई में CPI 4.38% से बढ़कर 4.45% पर आ गया है। यह 19 महीने की ऊंचाई पर आ गया है। US-ईरान युद्ध में किसी भी तरह की बातचीत आगे नहीं बढ़ी है।
बाजार: अब क्या है टेक्सचर?
आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है। CAS के तहत सेंसेक्स की दूसरी वीकली एक्सपायरी है। पिछली एक्सपायरी में सेंसेक्स में काफी डिफरेंशियल (Differential) था। आज देखना होगा CAS का मैकेनिज्म कैसे काम करेगा। आज इंडेक्स के लिए एक बेसिक रेंज 24,250-24,500 है। लेकिन इंडेक्स में दोनों तरफ ट्रेड्स के लिए तैयार रहें। कच्चा तेल थोड़ा ठंडा पड़ा लेकिन अभी कम्फर्ट जोन में नहीं है। India VIX अभी भी Complacency जोन में ही है। खराब बाजार में भी VIX का ना चलना थोड़ा खल रहा है। FIIs धीरे-धीरे वापस शॉर्ट्स जोड़ रहे हैं। 4 दिनों में FIIs 20,000 शॉर्ट्स जोड़ चुके हैं। आमतौर पर FIIs का सीरीज के बीच में शॉर्ट्स जोड़ना बेयरिश माना जाता है। निफ्टी का PCR अब ठंडा हो चुका है,ये अच्छी बात है। बाजार के पास चलने का कोई बड़ा ट्रिगर फिलहाल नहीं है। कल Q1 नतीजों का सीजन भी खत्म होने जा रहा है।
आज फिर कोस्पी का चलना IT शेयरों के लिए थोड़ा निगेटिव है। IT इंडेक्स 200 DMA के पास आकर अटक रहा है। अभी कहना मुश्किल है कि रैली फेल होगी या नहीं। लेकिन एक बार मुनाफावसूली बनती है। PSU बैंकों में तेजी आज भी जारी रही तो बड़ा पॉजिटिव होगा। इसके अलावा NBFC शेयर भी अच्छे लग रहे हैं। मेटल्स में अब बिल्कुल चुनिंदा रहने की जरूरत है। कल Nalco चला लेकिन Hind Zinc में करेक्शन आ गया। टेलीकॉम शेयरों में आज थोड़ी और तेजी आ सकती है। कल CNBC-आवाज़ की खबर के बाद भारती एयरटेल और वोडाफोन भागे हैं।
इसके अलावा आज स्टॉक स्पेसिफिक मौके रहेंगे। लेंसकार्ट आज का हीरो ऑफ द डे हो सकता है। लेंसकार्ट के नतीजे शानदार हैं और MSCI में एंट्री भी मिल गई है। लेंसकार्ट पर हमारा IPO से ही पॉजिटिव नजरिया रहा है। शायद न्यू एज शेयरों में अब लेंसकार्ट सबसे अच्छा शेयर है। स्टॉक स्पेसिफिक मौके अभी भी हैं, हालांकि थोड़े कम है। आज TMCV,एस्ट्रल,GMR,अपोलो हॉस्पिटल और पेट्रोनेट पर नतीजों का असर दिखेगा। MSCI बदलावों पर भी आज रिएक्शन आएगा। MSCI बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा अदानी एनर्जी और लॉरस लैब को मिलेगा। SBI कार्ड और एस्ट्रल पर सबसे ज्यादा दबाव संभव है।
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,350-24,400 पर और बड़ा सपोर्ट 24,250-24,300 पर है। इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 24,450-24,500 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24,550-24,650 पर है। 24,450 के SL के साथ बेचें, लक्ष्य: 24,250-24,300 का रखें। खरीदारी तभी करें जब 24,300-24,350 का जोन बचे, SL 24,250 पर सेट करें।
अब इसके लिए बड़ा रेजिस्टेंस 58,000-58,200 पर है। अगर 58,200 के ऊपर निकले तो बड़ी रैली हो सकती है। इसके लिए पहला सपोर्ट 57,400-57,600
पर और बड़ा सपोर्ट 57,000-57,200 पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।