Market Insight : बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट फिसलकर 24350 के नीचे आ गया है। RIL, ICICI बैंक, हिंडाल्को और टाइटन ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 250 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं मिडकैप फ्लैट दिख रहा है। लेकिन स्मॉलकैप में हल्की बढ़त है। मेटल,तेल-गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में हल्का दबाव है। तीनों सेक्टर इंडेक्स 0.50 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं चुनिंदा केमिकल्स और ऑटो शेयरों में अच्छी रफ्तार देखने को मिल रही है। TMPV और अशोक लेलैंड दो से तीन फीसदी की तेजी के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं।
