Market insight : मार्केट के टेक्निकल सेटअप और अपने पसंदीदा शेयरों पर चर्चा करते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज ( Axis Securities) के राजेश पालविया ने कहा कि उनको लगता है कि निफ्टी में अभी और कंसोलिडेशन देखने को मिलेगा। निफ्टी ने 24300-24400 सीमा को पर करने की कोशिश जरूर की थी लेकिन इसको अपनी इस कोशिश में कई बार असफलता का सामना करना पड़ा है। ऐसे में लगता है अभी निफ्टी एक रेंज में रहेगा। नीचे की तरफ इसके लिए 23800 एक अहम सपोर्ट लेवल है। हालांकि अगर सेटअप देखें तो अब हम 20 डे मूविंग एवरेज के आसपास ही घूम रहे हैं। निफ्टी में 23,800 का लेवल एक अहम इमीडिएट सपोर्ट लेवल है। अगर ये टूटता है तो फिर निफ्टी में सप्लाई प्रेशर और बढ़ते हुए दिखेगा।
उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर कमजोर नजर आ रहा है। पिछले दो-तीन ट्रेडिंग सेशन में जिस तरीके से इसमें हायर साइड से गिरावट देखने को मिली है, उसमें अब यह 20 डे मूविंग एवरेज के नीचे भी फिसल चुका है। यहां पर लार्ज कैप बैंकिंग बास्केट से अभी भी पार्टिसिपेशन नहीं देखने को मिल रहा है।
बाजार पर बात करते हुए राजेश पालविया ने आगे कहा कि मार्केट का मोमेंटम काफी सिलेक्टिव स्टॉक स्पेसिफिक और सेक्टर स्पेसिफिक है। कुछ थीम है जहां पर ट्रेंड में कंटिन्यूटी है। मेटल एक ऐसी ही थीम है जहां पर लगता है कि अभी भी अपट्रेंड की कंटिन्यूटी बनी हुई है। इस सेक्टर में अभी भी काफी स्टॉक स्पेसिफिक अपॉर्चुनिटी बनी हुई है। कैपिटल गुड्स दूसरा थीम है जहां पर अभी भी मोमेंटम बना हुआ है। इस थीम में भी काफी स्टॉक्स में अच्छी स्ट्रेंथ नजर आ रही है। पावर ऐसा तीसरा स्पेस है जहां पर मोमेंटम बना हुआ है। इसके अलावा चौथा थीम जो पसंद आ रहा है वह है कैपिटल मार्केट रिलेटेड स्टॉक्स का। यही तीन चार पॉकेट ऐसे है जहां पर हमें लगता लगता है कि अपट्रेंड में कंटिन्यूटी बनी हुई है। नियर टर्म शॉर्ट टर्म के हिसाब से यहां पर काफी स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेडिंग अपॉर्चुनिटी नजर आ रही है।
राजेश पालविया के पसंदीदा शेयर
राजेश पालविया ने कहा कि उनका पहला पसंदीदा स्टॉक मेटल स्पेस से है। उनके मुताबिक स्टील अथॉरिटी (SAIL) में खरीदारी की जा सकती है। पिछले महीने हमें इसमें मंथली चार्ट पर एक राउंडिंग बॉटम फॉर्मेशन का ब्रेकआउट देखने को मिला। स्टॉक अपने हायर बैंड की तरफ ही ट्रेड करते हुए दिख रहा है। लॉन्ग टर्म चार्ट पर जिस तरह का ब्रेकआउट हुआ है उसके देखते हुए यह शेयर अच्छा लग रहा है। इसमें पोजीशनल बाइंग की सलाह होगी। इस स्टॉक में हमें 198-205 रुपए के टारगेट मिल सकते है। स्टॉपलॉस 182 रुपए के आसपास सेट करें।
राजेश पालविया का दूसरा पसंदीदा स्टॉक ईएमएस स्पेस से है। यह स्टॉक है अम्बर एंटरप्राइज। इस पर फोकस होना चाहिए। यह स्टॉक एक अच्छे और बड़े ब्रेकआउट की तैयारी में दिख रहा है। यह पिछले 5-6 हफ्तों से अपने एक मल्टीपल सप्लाई जोन को नेगोशिएट करते हुए दिख रहा है। इस स्टॉक की प्लेसिंग को देखते हुए लग रहा है इसमें एक अच्छा अपमूव अनफोल्ड होते हुए दिख सकता है। पोजीशनल इसके टारगेट 8600-8700 रुपए होंगे। इस स्टॉक में बॉय एंड एक्युमुलेशन की सलाह होगी। इसके लिए 7950 रुपए के आसपास स्टॉप लॉस रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।