Get App

Market insight : निफ्टी में 23800 का सपोर्ट टूटा तो बढ़ेगी गिरावट, कमजोर बाजार में भी इन दो शेयरों में बंपर कमाई के मौके

Market insight : बाजार पर बात करते हुए राजेश पालविया ने आगे कहा कि मार्केट का मोमेंटम काफी सिलेक्टिव स्टॉक स्पेसिफिक और सेक्टर स्पेसिफिक है। कुछ थीम है जहां पर ट्रेंड में कंटिन्यूटी है। मेटल एक ऐसी ही थीम है जहां पर लगता है कि अभी भी अपट्रेंड की कंटिन्यूटी बनी हुई है। इस सेक्टर में अभी भी काफी स्टॉक स्पेसिफिक अपॉर्चुनिटी बनी हुई है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 05, 2026 पर 1:40 PM
Market insight : निफ्टी में 23800 का सपोर्ट टूटा तो बढ़ेगी गिरावट, कमजोर बाजार में भी इन दो शेयरों में बंपर कमाई के मौके
Market insight : राजेश पालविया ने कहा कि निफ्टी में 23,800 का लेवल एक अहम इमीडिएट सपोर्ट लेवल है। अगर ये टूटता है तो फिर निफ्टी में सप्लाई प्रेशर और बढ़ते हुए दिखेगा

Market insight : मार्केट के टेक्निकल सेटअप और अपने पसंदीदा शेयरों पर चर्चा करते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज ( Axis Securities) के राजेश पालविया ने कहा कि उनको लगता है कि निफ्टी में अभी और कंसोलिडेशन देखने को मिलेगा। निफ्टी ने 24300-24400 सीमा को पर करने की कोशिश जरूर की थी लेकिन इसको अपनी इस कोशिश में कई बार असफलता का सामना करना पड़ा है। ऐसे में लगता है अभी निफ्टी एक रेंज में रहेगा। नीचे की तरफ इसके लिए 23800 एक अहम सपोर्ट लेवल है। हालांकि अगर सेटअप देखें तो अब हम 20 डे मूविंग एवरेज के आसपास ही घूम रहे हैं। निफ्टी में 23,800 का लेवल एक अहम इमीडिएट सपोर्ट लेवल है। अगर ये टूटता है तो फिर निफ्टी में सप्लाई प्रेशर और बढ़ते हुए दिखेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर कमजोर नजर आ रहा है। पिछले दो-तीन ट्रेडिंग सेशन में जिस तरीके से इसमें हायर साइड से गिरावट देखने को मिली है, उसमें अब यह 20 डे मूविंग एवरेज के नीचे भी फिसल चुका है। यहां पर लार्ज कैप बैंकिंग बास्केट से अभी भी पार्टिसिपेशन नहीं देखने को मिल रहा है।

बाजार पर बात करते हुए राजेश पालविया ने आगे कहा कि मार्केट का मोमेंटम काफी सिलेक्टिव स्टॉक स्पेसिफिक और सेक्टर स्पेसिफिक है। कुछ थीम है जहां पर ट्रेंड में कंटिन्यूटी है। मेटल एक ऐसी ही थीम है जहां पर लगता है कि अभी भी अपट्रेंड की कंटिन्यूटी बनी हुई है। इस सेक्टर में अभी भी काफी स्टॉक स्पेसिफिक अपॉर्चुनिटी बनी हुई है। कैपिटल गुड्स दूसरा थीम है जहां पर अभी भी मोमेंटम बना हुआ है। इस थीम में भी काफी स्टॉक्स में अच्छी स्ट्रेंथ नजर आ रही है। पावर ऐसा तीसरा स्पेस है जहां पर मोमेंटम बना हुआ है। इसके अलावा चौथा थीम जो पसंद आ रहा है वह है कैपिटल मार्केट रिलेटेड स्टॉक्स का। यही तीन चार पॉकेट ऐसे है जहां पर हमें लगता लगता है कि अपट्रेंड में कंटिन्यूटी बनी हुई है। नियर टर्म शॉर्ट टर्म के हिसाब से यहां पर काफी स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेडिंग अपॉर्चुनिटी नजर आ रही है।

राजेश पालविया के पसंदीदा शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें