Market Insight : कुछ दिन पहले लग रहा था कि वेस्ट एशिया में बात बन जाएगी लेकिन जियोपॉलिटिक्स ने ऐसी करवट ली कि समंदर से लेकर शेयर बाजार तक फिर कोहराम मच गया। ईरान में फिर बारूद बरस रहा है। हॉर्मुज पर कब्जे की जंग और ट्रंप की टैक्स वसूली की जिद ने कच्चे तेल में भयंकर आग लगा दी है। क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर उबल रहा है, रुपया बेहाल है। कहां हम शांति और FIIs की वापसी की उम्मीद कर रहे थे और कहां फिर बाजार एक बार फिर नर्वस मोड में खड़ा है। जब हालात इतने तेजी से बदल रहे हों तब दलाल स्ट्रीट के बड़े फंड मैनेजर्स क्या कर रहे हैं? वो इस गिरावट में क्या खरीद रहे हैं और उनका आगे का क्या गेम प्लान है ये जानना जरूरी है। मार्केट के आउटलुक पर बात करने के लिए आज हमारे साथ जुड़े हेलियस कैपिटल के फाउंडर और फंड मैनेजर समीर अरोड़ा।
