Market Insight : आज बाजार की लड़ाई लोकल बनाम ग्लोबल की है। लोकल संकेत शानदार हैं लेकिन ग्लोबल हालात बिगड़ गए हैं। कच्चा तेल $90 के पार निकल चुका है। ICICI बैंक और RIL ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। FIIs ने शुक्रवार को बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग की और शुक्रवार को आखिरकार हमने 7 दिनों की रेंज तोड़ी और सबसे बड़े इंडेक्स यानी बैंक निफ्टी ने लीड किया। ऐसे में आज शुक्रवार के ब्रेकआउट का टेस्ट है। ये कहना है सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का।
अब 24,250-24,300 सपोर्ट का करेगा काम
उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए अब 24,250-24,300 का जोन सपोर्ट का काम करेगा। अगर इस जोन के ऊपर कहीं भी क्लोज मिला तो ब्रेकआउट कन्फर्म होगा और अगर आज 24,500 पार हो गया तो नई तेजी की शुरुआत होगी। लेकिन अगर आज 24,180 के नीचे बंद हुए तो ब्रेकआउट फेल होने का रिस्क होगा।
अनुज सिंघल ने कहा कि अभी के लिए मान के चलें कि शुक्रवार को ब्रेकआउट हो चुका है। जब तक ब्रेकआउट फेल ना हो,टेक्सचर गिरावट पर खरीदारी का है। मगर एक नजर कच्चे तेल पर रखनी होगी। अब कच्चा तेल चिंता बढ़ाने वाले जोन में आ रहा है। $100 एक लाल रेखा होगी,उसके ऊपर गया तो रैली फेल होगी। स्टॉक स्पेसिफिक मौके अभी भी शानदार हैं। ट्रेडिंग के नजरिए से अब कच्चे तेल से जुड़े शेयरों से थोड़ा दूर रहें। लेकिन अच्छे शेयरों में जो SIP चल रही है उन्हें ना रोकें। इंडिगो, एशियन पेंट्स, पिडिलाइट जैसे शेयरों में हमारा SIP का नजरिया रहा था।
IT अभी भी बाजार का सबसे मजबूत पिलर
उन्होंने आगे कहा IT अभी भी बाजार का सबसे मजबूत पिलर बना हुआ है। मगर IT में अभी भी चौतरफा खरीदारी का नजरिया नहीं है। IT की रैली कभी भी फेल हो जाए,ये रिस्क हमेशा रहेगा। पहले भी 2 बार IT की रैली बुरी तरह फेल हुई थी। बस इस बार रैली नतीजों और कमेंट्री के बाद आ रही है।
अनुज सिंघल के मुताबिक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,250-24,300 पर और बड़ा सपोर्ट 24,150-24,200 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,200-24,250 है। स्टॉप लॉस 24,150 पर रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,350-24,400 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,450-24,550 पर है। अगर मार्केट में ब्रेकआउट फेल होने का कन्फर्मेशन मिले,तभी बेचें।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 58,000-58,200 पर और बड़ा सपोर्ट 57,500-57,800 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 58,000-58,200 है SL 57,800 पर रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 58,700-58,900 पर और बड़ा रजिस्टेंस 89,000-59,200 पर है। अगर मार्केट में ब्रेकआउट फेल होने का कन्फर्मेशन मिले,तभी बेचें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।