Get App

Market Insight : कच्चे तेल से जुड़े शेयरों से थोड़ा दूर रहें, अच्छे शेयरों में जो SIP चल रही है उन्हें ना रोकें

Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए अब 24,250-24,300 का जोन सपोर्ट का काम करेगा। अगर इस जोन के ऊपर कहीं भी क्लोज मिला तो ब्रेकआउट कन्फर्म होगा और अगर आज 24,500 पार हो गया तो नई तेजी की शुरुआत होगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 11:19 AM
Market Insight : कच्चे तेल से जुड़े शेयरों से थोड़ा दूर रहें, अच्छे शेयरों में जो SIP चल रही है उन्हें ना रोकें
Nifty view : अनुज सिंघल के मुताबिक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,250-24,300 पर और बड़ा सपोर्ट 24,150-24,200 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,200-24,250 है

Market Insight : आज बाजार की लड़ाई लोकल बनाम ग्लोबल की है। लोकल संकेत शानदार हैं लेकिन ग्लोबल हालात बिगड़ गए हैं। कच्चा तेल $90 के पार निकल चुका है। ICICI बैंक और RIL ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। FIIs ने शुक्रवार को बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग की और शुक्रवार को आखिरकार हमने 7 दिनों की रेंज तोड़ी और सबसे बड़े इंडेक्स यानी बैंक निफ्टी ने लीड किया। ऐसे में आज शुक्रवार के ब्रेकआउट का टेस्ट है। ये कहना है सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का।

अब 24,250-24,300 सपोर्ट का करेगा काम

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए अब 24,250-24,300 का जोन सपोर्ट का काम करेगा। अगर इस जोन के ऊपर कहीं भी क्लोज मिला तो ब्रेकआउट कन्फर्म होगा और अगर आज 24,500 पार हो गया तो नई तेजी की शुरुआत होगी। लेकिन अगर आज 24,180 के नीचे बंद हुए तो ब्रेकआउट फेल होने का रिस्क होगा।

बाजार: क्या हो रणनीति?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें