Get App

Nifty 14,800 के ऊपर बंद-Sensex 1,100 अंक चढ़ा, IT, metal शेयरों ने दिखाया दम

घरेलू कारोबारियों की शिकायत के बाद सरकार, ई-कॉमर्स FDI की पॉलिसी के नियमों में सख्ती करने की तैयारी में है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2021 पर 7:08 PM
Nifty 14,800 के ऊपर बंद-Sensex 1,100 अंक चढ़ा, IT, metal शेयरों  ने दिखाया दम

03:33 PM

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिली। सेसेंक्स 1128.08  अंक यानी 2.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 337.80 अंक यानी 2.33 फीसदी की मजबूती के साथ 14,845.10 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी जोरदार एक्शन देखने को मिला । बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.98 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.30 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए है।

03:28 PM

घरेलू कारोबारियों की शिकायत के बाद सरकार, ई-कॉमर्स FDI की पॉलिसी के नियमों में सख्ती करने की तैयारी में है। सीएनबीसी आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक ई कॉमर्स कंपनियों को सभी वेंडर के साथ एक समान शर्तों पर कारोबार करना औऱ वेंडर की इन्वेंटरी 25 परसेंट से घटाकर 10 से 15 परसेंट करने जैसी शर्तें जोड़ी जा सकती हैं।

03:10 PM

Confederation of All India Traders (CAIT)  के मुताबिक देश भर के व्यापारियों को  इस साल कोरोना की वजह से कुल मिलाकर 35,000 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ  है । जबकि आमतौर पर होली के दौरान करीब 50,000 करोड़ का व्यापार होता था। लगातार दूसरा साल है जब कोरोना की मार होली के बाजार पर पड़ी है । कोरोना के बढ़ते मामलों ने महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन के आसार बना दिए हैं जिसका साफ असर व्यापार पर भी पड़ा है । साथ ही देश भर में होली-मिलन समारोह के रद्द होने से भी व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है ।

02:56 PM
 
COCHIN SHIPYARD।
 CARE ने लंबी अवधि की रेटिंग बढ़ाई है। लॉन्ग टर्म रेटिंग AA+ से बढ़ाकर AAA की है। TASTY BITE EATABLES की भी ICRA ने लंबी अवधि की रेटिंग बढ़ाई है।  लॉन्ग टर्म रेटिंग A से बढ़ाकर A+ की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें