03:35 PM

03:35 PM
बाजार में बुल्स का दबादबा हावी दिखा और सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। सेसेंक्स पहली बार 61,000 के पार निकलने में कामयाब रहा है। वहीं निफ्टी ने 18300 के ऊपर क्लोजिंग दी है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज अच्छी तेजी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.45 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.44 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ है।
कारोबार के अंत में सेसेक्स 568.90 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 61,305.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 173.90 अंक यानी 0.96 फीसदी की मजबूती के साथ 18,335.65 के स्तर पर बंद हुआ।
03:15 PM
दिग्गज भारतीय आईटी कंपनी विप्रो ने गुरुवार को कारोबार के दौरान 4 लाख करोड़ रुपये यानी 4 ट्रिलियन के पास कर गया। यह उपलब्धि हासिल करनी वाली विप्रो तीसरी आईटी कंपनी और भारत की 13वीं लिस्टेड कंपनी है। विप्रो के दूसरी तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से अच्छे रहे हैं। इसी के चलते गुरुवार को विप्रो के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिली है, जिसके चलते इसकी मार्केट वैल्यू 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
कई ब्रोकरेज फर्म ने तो कंपनी के लिए अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। दोपहर एक बजे के करीब विप्रो का शेयर बीएसई पर 8.4 पर्सेंट की उछाल के साथ 730 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था।
03:02 PM
Globe Capital Markets के गौरव शर्मा की इन शेयरो पर क्या है राय
Tata Motors-गौरव शर्मा का कहना है कि इस शेयर में मजबूत अपट्रेंड बना हुआ है। लेकिन कोई खरीद किसी गिरावट पर ही की जानी चाहिए। जिनके पास ये शेयर है वे 600 रुपए के लक्ष्य के लिए बनें रहें। नवंबर के अंत तक ये लक्ष्य हासिल हो सकता है।
BHEL- में अब काफी तेजी के बाद मुनाफा वसूली से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में गिरावट मिलने पर इस शेयर में खरीदारी करें। इस साल के अंत तक इस शेयर में 90-95 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।
M&M- अपने लाइफ टाइम हाई के करीब है। 1,000 रुपए के ऊपर जानें पर इस शेयर में नई तेजी आ सकती है। मीडियम नीयर टर्म में ये शेयर 1,100-1,200 रुपए तक जा सकता है। 1000 रुपए का मनोवैज्ञानिक रजिस्टेंस टूटने के बाद इस शेयर में खरीदारी करें।
02:52 PM
Q2 में Infosys के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। डॉलर आय 5.7% बढ़ी है। कंपनी ने FY22 के लिए ग्रोथ गाइडेंस 15-17% से बढ़ाकर 16.5-17.5% किया है। बाजार में अच्छे नतीजों से IT शेयरों का जोश हाई है और इंफोसिस के नतीजे बाजार को पसंद आये हैं और INFOSYS अब तक के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया है।
Infosys के COO प्रवीण राव ने नतीजों के बाद सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए कहा कि कंपनी के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। कोरोना से निपटने के लिए सरकार द्वारा तेजी से अमल में लाये जा रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम से जल्द सभी मार्केट खुलेंगे। इससे कारोबार में तेजी आयेगी। वहीं दूसरी तिमाही में कंपनी के अमेरिका और यूरोप के कारोबार में 20% की ग्रोथ रही। जैसे ही पूरी दुनिया में ट्रैवल बैन हटेगा तो इसके बाद सभी मार्केट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।
02:45 PM
Zerodha के CEO की रिटेल इनवेस्टर्स को सलाह, लगातार प्रॉफिट कमाने का कोई आसान रास्ता नहीं
स्टॉक मार्केट के लगातार नए हाई बनाने के साथ रिटेल इनवेस्टर्स की इसमें दिलचस्पी भी बढ़ रही है। डिस्काउंट ब्रोकिंग फर्म Zerodha ने रिटेल इनवेस्टर्स को लालच से बचने की सलाह दी है। Zerodha के CEO नितिन कामत ने एल्गोरिद्मिक ट्रेडिंग को लेकर कुछ धारणाओं की वास्तविकता बताई है।
एल्गोरिद्मिक ट्रेडिंग में टाइम, प्राइस और वॉल्यूम जैसे कुछ वेरिएबल्स के लिए ऑटोमेटेड प्री-प्रोगाम्ड इंस्ट्रक्शंस दी जाती हैं। इसमें मैनुअल ट्रेडिंग की तुलना में कंप्यूटर्स की स्पीड और कैलकुलेशन करने की ताकत के इस्तेमाल से फायदा उठाने की कोशिश की जाती है।
कामत ने ट्वीट में में कहा, मैं यह सुनता रहता हूं कि एल्गो ट्रेडर्स को बहुत प्रॉफिट होता है। यह सच नहीं है। एल्गो ट्रेडिंग में इमोशंस नहीं होते और यह उतनी ही अच्छी है जितना इसे लिखने या कंट्रोल करने वाला व्यक्ति है। यह वही व्यक्ति है डर और लालच का सामना करता है।
02:35 PM
IRCTC के शेयरों में तेजी, जानिए निवेशकों का क्या करना चाहिए?
IRCTC के शेयरों में हालिया तेजी और इसके नए लाइफटाम-हाई पर पहुंचने के बावजूद स्टॉक मार्केट के जानकारों को अभी भी इसमें काफी संभावनाएं हैं। उनका कहना है कि इंडियन रेलवे की इस सरकारी कंपनी का स्टॉक शॉर्ट-टर्म में 5,800 रुपये के स्तर तक जा सकता है।
च्वॉइस ब्रोकिंग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, सुमीत बगाड़िया ने नए निवेशकों को मौजूदा लेवल पर खरीदारी की सलाह देते हुए कहा, IRCTC के शेयरों को 5,000 रुपये के नीचे मजबूत सपोर्ट हासिल है। जिन लोगों के पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है, उन्हें 4,950 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ इसमें निवेश बनाए रखना चाहिए। तत्काल शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 5,500 से 5,800 रुपये के स्तर तक जा सकता है। मौजूदा स्तर पर इसमें पोजीशनल खरीदारी की जा सकती है। हालांकि स्टॉप लॉस 4,950 पर बनाए रखना चाहिए।
02:25 PM
CNBC-TV18 को सूत्रों से मिली Exclusive खबर के मुताबिक Nykaa के IPO को SEBI की मंजूरी मिली है। Nykaa का IPO साइज 4,000 करोड रुपये तक संभव है। Nykaa की IPO के जरिए 525 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
GTPL HATHWAY Q2। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 45.1 करोड़ रुपये से घटकर 43. 44.7 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 576 करोड़ रुपये से बढ़कर 576 करोड़ रुपये पर रही है।
02:07 PM
बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। शानदार तेजी के साथ बाजार रिकॉर्ड स्तरों पर नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी पहली बार 39,000 के पार निकला है।
01:58 PM
RUPA & CO ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि अगले 5 साल में 15-20% ग्रोथ का लक्ष्य रखा है। हर वर्ष 1% मार्जिन बढ़ाने का लक्ष्य है। FY23 तक 100 ब्रांड स्टोर खोलेंगे। साथ ही कंपनी ई-कॉमर्स बिजनेस में ग्रोथ बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
01:50 PM
वायदा बैन से बाहर निकलते ही IRCTC ने फिर तूफानी रफ्तार पकड़ी है। 12% से ज्यादा के उछाल के साथ FNO का TOP GAINER बना है । शेयर 1 महीने में करीब 50% का RETURN दे चुका है।
01:40 PM
बाजार में BULLS रिकॉर्ड की झड़ी लगा रहे हैं। NIFTY , SENSEX बैंक निफ्टी और मिडकैप ने फिर नया High बनाया। IT, सीमेंट, कैपिटल गुड्स और इंफ्रा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। इस हफ्ते 2.5% से ज्यादा NIFTY और बैंक निफ्टीचढ़े है।
01:30 PM
रुपया 15 महीने के लो पर, गिरावट के पीछे क्या है कारण
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल महंगा होने और डॉलर में मजबूती से रुपये में लगातार गिरावट आ रही है। डॉलर की तुलना में यह 76 रुपये के पास है। हालांकि, यह पिछले वर्ष अप्रैल में डॉलर के मुकाबले 76.87 के अभी तक के लो से अभी भी ऊपर बना हुआ है। इससे इम्पोर्ट करना महंगा हो रहा है।
IFA ग्लोबल रिसर्च डेस्क ने एक रिपोर्ट में बताया है कि रुपये में गिरावट के कई कारण हैं। इनमें सबसे बड़ा कारण क्रूड का महंगा होना है। इससे सितंबर में ट्रेड डेफिसिट लगभग 23 अरब डॉलर पर पहुंच गया।इस सप्ताह की शुरुआत में लंदन ब्रेंट ऑयल ने 84.38 डॉलर प्रति बैरल पर तीन वर्ष का हाई छुआ था। न्यूयॉर्क का WTI क्रूड 81.71 डॉलर प्रति बैरल के साथ सात वर्ष के हाई पर है। क्रूड प्रोड्यूस करने वाले देशों के संगठन ओपेक के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी नहीं करने से सप्लाई पर असर पड़ा है।डॉलर के मजबूत होने से भी रुपये पर प्रेशर है।
01:20 PM
CENTURY TEXTILES Q2। सालाना आधार पर कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 14 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 44.7 करोड़ रुपये कंसो मुनाफा हुआ है। कंसो आय 607 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,013करोड़ रुपये पर रही है। वहीं कंसो EBITDA 53 करोड़ रुपये से बढ़कर 111 करोड रुपये रहा है जबकि कंसो EBITDA मार्जिन 8.7% से बढ़कर 11% पर रही है। NCDs के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिली है।
01:10 PM
WIPRO के प्रेसिडेंट और CFO जतिन दलाल ने सीएनबीसी-आवाज़ से एक्स्क्लूसिव बातचीत में कहा कि उनकी कंपनी को इंडस्ट्री में ग्रोथ का लाभ मिला। इसके साथ ही कंपनी को उसकी खास पहल का फायदा भी मिला। वहीं कंपनी को नए ऑपरेटिंग मॉडल का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि इसके बाद हम रीजनल मार्केट्स पर फोकस कर रहे हैं।
दूसरी छमाही आमतौर पर थोड़ा सुस्त होती है तो क्या मान कर चले की मजबूत मांग से इसकी भरपाई होगी और सुस्ती देखने को नहीं मिलेगी इस पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी ने गाइडेंस में सीजनल कमजोरी शामिल की है। इसको देखते हुए कंपनी ने ऑर्गेनिक गाइडेंस दी है। इसके बाद भी कंपनी द्वारा गाइडेंस के हिसाब से ही प्रदर्शन की उम्मीद है।
IT इंडस्ट्री में बड़ी डील में कमी देखने को मिल रही है तो क्या ये भविष्य में स्लो ग्रोथ की तरफ इशारा कर रही है या इंडस्ट्री का texture बदल रहा है इस सवाल पर जतिन ने कहा कि बाजार में बड़े बदलाव हो रहे हैं। Q2 में वॉल्यूम ग्रोथ अच्छी रही है। वहीं कंपनी की TCV ग्रोथ 19% के करीब रही है और हमें बड़ी डील को लेकर चिंता नहीं है।
01:00 PM
Westlife Development के शयरों में आज के शुरुआती कारोबार में 13 फीसदी की जोरदार तेजी देखने को मिली। बता दें कि ये वही कंपनी है जो मैक्डोनल्ड्स रेस्ट्रांट का संचालन करती है। कंपनी ने भारत में अपने 25 साल पूरे होने के अवसर पर अपना एक ग्रोथ प्लान पेश किया है। इसका असर आज इस शेयर पर देखने को मिला है। कंपनी ने अपनी ये योजना पेश करते हुए कहा है कि वह अगले 3-4 सालों में अपने विभिन्न कारोबारों में 800-1,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी और करीब 200 नए आउटलेट खोलेगी।
Westlife Development के वाइस-चेयरमैन अमित जटिया ने इस बारे में जारी अपने बयान में कहा है कि कंपनी ने देश में पिछले 25 सालों में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है और आगे की ग्रोथ के लिए बड़े कदम उठाने की तैयारी में है। अगले 3-4 साल में कंपनी की 150-200 नए स्टोर खोलने की है। कंपनी अपनी इस निवेश योजना से देश में अपनी विस्तार करेगी,मेनू में नए आइटम शामिल करेगी और सप्लाई चेन को मजबूती देगी। अमित जटिया ने आगे कहा कि कंपनी की इस योजना से इंडस्ट्री में 6,000-8,000 नए डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब सृजित होंगे।
12:50 PM
सीएनबीसी -आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टेलीकॉम PLI के लिए 31 कंपनियों को मंजूरी दी है। टेलीकॉम उपकरण PLI स्कीम में 31 कंपनियां शामिल है। 7 ग्लोबल और 8 घरेलू कंपनियों को मंजूरी दी गई है। टेलीकॉम, नेटवर्किंग प्रोडक्ट के लिए PLI स्कीम दी गई है। PLI स्कीम में Foxconn, Nokia, Rising Star Jabil, Flex, Sabrina & Commscop, Tejas Networks , Dixon Tech, VVDN Tech, NeoLync, Syrma, Akashastha भी शामिल होंगे। PLI स्कीम में ITI और HFCL ग्रुप भी शामिल होगे। 31 कंपनियों के लिए 3,345 करोड़ की PLI स्कीम को मंजूरी मिली है।12:40 PM
SIAM SEPTEMBER DATA (YoY)। मोटरसाइकिल बिक्री 12 लाख से घटकर 9.48 लाख यूनिट रही है। SIAM ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि चिप शॉर्टेज, महंगी लागत अब भी चिंता का विषय है। वाहनों की मांग में रिवाइवल दिख रहा है। ऑटो इंडस्ट्री के लिए चिप शॉर्टेज बड़ी चुनौती होगी।
12:30 PM
ESCORTS। Sanjeev Bajaj को कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बिजनेस का हेड नियुक्त किया गया है 1 दिसंबर से Sanjeev Bajaj पदभार संभालेंगे।
12:24 PM
SEPTEMBER WPI। सितंबर में थोक महंगाई दर 10.66%पर रही है। वहीं खाद्य पदार्थों की WPI 3.43% से घटकर 1.14% पर आ गई है। सब्जियों की थोक महंगाई -13.3% से घटकर -32.45% पर आ गई है। मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट WPI 11.41% के मुकाबले 11.39% पर रही है। वहीं महीने दर-महीने आधार पर देखें तो फ्यूल एंड पावर WPI 24.81% के मुकाबले 26.09% पर आ गई है।
महीने दर महीने आधार पर आलू की थोक महंगाई दर -48.95% के मुकाबले -39.81% पर आ गई है। प्याज की थोक महंगाई दर -1.91% के मुकाबले 62.78% पर आ गई है। अंडे, मांस की थोक महंगाई 5.18% के मुकाबले 3.46% पर आ गई है।
12:17 PM
सीएनबीसी -आवाज को मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण भारत में सीमेंट के दाम बढ़ सकते हैं। सीमेंट के दाम 25 रुपये प्रति बैग तक बढ़ सकते हैं। इनपुट कॉस्ट बढ़ने से सीमेंट महंगा हो सकता है। पिछले कुछ हफ्ते में 30-50 रुपये प्रति बैग तक दाम बढ़े थे।
12:10 PM
क्रूड बना खरा सोना
क्रूड की कीमतों ने फिर रफ्तार पकड़ी है। MCX पर आज भाव निकला 6100 के पार निकला है। ब्रेंट पर लगा 83.84 डॉलर का हाई लगाया है। ब्रेंट पर भाव अब भी 7 साल के उच्चतम स्तरों पर है। ग्लोबल एनर्जी संकट ने कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ठंड में मांग बढ़ने की उम्मीद से खरीदारी बढ़ी है। मांग ज्यादा लेकिन सप्लाई कम होने से भी तेजी आई है। API का कहना है कि US में इंवेंट्री 5.2mln बैरल की बढ़त दिखा सकती है।
12:00 PM
IT कंपनी Mindtree के शेयरों में आज 12% से ज्यादा की तेजी आई। बाजार खुलने के साथ शेयरों में तेजी आई। सुबह 11.38 पर Mindtree के शेयर 12.24% ऊपर 4891 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। एक दिन पहले 13 अक्टूबर को कंपनी ने सितंबर तिमाही के अपने नतीजे जारी किए थे। Mindtree के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे जिसका असर कंपनी के शेयरों पर साफ नजर आया।
कंपनी की मुनाफे की ग्रोथ 16% से ज्यादा रही। कंपनी की doller revenue 12.75% बढ़ी। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 16.2 फीसदी की बढ़त के साथ 399 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, CNBC-TV18 पोल में इसके 358 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। जबकि इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 343.4 करोड़ रुपए पर रहा था।
11:50 AM
कॉपर में खरीदारी
अच्छे विदेशी संकेतों से कॉपर में तेजी देखने को मिल रही है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमतें 11 हफ्ते की ऊंचाई पर नजर आ रही है। चीन से अच्छे ट्रे़ड डेटा से कॉपर में खरीदारी बढ़ी है। 5 महीने की गिरावट के बाद चीन में इंपोर्ट बढ़ा है। सितंबर में चीन का कॉपर इंपोर्ट 406,016 टन रहा है।
11:40 AM
बेस मेटल में तेजी
MCX का METLDEX 2.25% से ज्यादा चढ़ा है। जिंक की कीमत 3.5 साल की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। बिजली की कीमतें बढ़ने से स्मेल्टिंग घटी है। NYRSTAR ने यूरोप के स्मेल्टिर्स में उत्पादन 50% घटाया है। चीन ने भी बेस मेटल के उत्पादन को घटाया है जबकि पिछले 2 महीने में चीन का उत्पादन 180,000 टन रहा है।
11:30 AM
Gold price:गोल्ड का प्राइस पिछले सेशन में लगभग तीन महीने के हाई पर पहुंचने के बाद गुरुवार को डोमेस्टिक मार्केट में गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.2 प्रतिशत घटकर 47,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर का कॉन्ट्रैक्ट 0.5 प्रतिशत कम गिरकर 62,562 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड का प्राइस 0.3 प्रतिशत की कमी के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस पर था। इसमें पिछले सेशन में 2 प्रतिशत की तेजी आई थी। एनालिस्ट्स का कहना है कि MCX पर गोल्ड के लिए सपोर्ट 47,300-47,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और रेजिस्टेंस 48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
डॉलर में कमजोरी आने से गोल्ड के प्राइस को इंटरनेशनल मार्केट्स में सपोर्ट मिल रहा है। गोल्ड का प्राइस बुधवार को रेजिस्टेंस तोड़कर 1,776 डॉलर प्रति औंस के 50-डे मूविंग एवरेज के पास पहुंचा है।
11:20 AM
Bonanza Portfolio के Rohan Patil की अगले 2-3 हफ्तों में इन शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
Dhampur Sugar Mills: Buy | CMP: Rs 329 | इस स्टॉक में 315 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 360 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 9.50 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
Indian Bank: Buy | CMP: Rs 163.55 |इस स्टॉक में 150 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 189 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 15.6 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
Maruti Suzuki: Buy | CMP: Rs 7,482.15 |इस स्टॉक में 7,180 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 8,010 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 7 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
11:10 AM
मेटल शेयरों में धुआंधार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में लगातार छठे दिन उछाल के साथ कामकाज कर रहा है। निफ्टी मेटल इंडेक्स इस हफ्ते करीब 7 परसेंट दौड़ा है। आज VEDANTA, HIND COPPER और HIND ZINC ने 6 परसेंट की लंबी छलांग लगाई है।
11:00 AM
Zee मामले में ऑर्डिनरी शेयरहोल्डर्स को नहीं दिया जा रहा महत्व
Zee Entertainment के ऑर्डिनरी शेयरहोल्डर्स शायद काफी नाराज होंगे। कंपनी में कई बड़े डिवेलपमेंट हो चुके हैं। इनमें एक मर्जर ऑफर लगभग फाइनल होना, दूसरे पर आगे बढ़ना, डायरेक्टर्स का बोर्ड से इस्तीफा देना, सबसे बड़े शेयरहोल्डर की CEO को हटाने की मांग शामिल हैं।
इस दौरान ऑर्डिनरी शेयरहोल्डर्स से कोई विचार विमर्श नहीं किया गया और न ही उन्हें वोटिंग की अनुमति दी गई। इससे यह संकेत मिल रहा है कि कंपनी इन शेयरहोल्डर्स को बड़े डिवेलपमेंट्स के बारे में जानकारी देने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखती।
Zee के स्टॉक एक्सचेंज को 12 अक्टूबर को दिए गए डिस्क्लोजर से पता चला है कि कंपनी को एक बड़े बिजनेस ग्रुप से मर्जर के लिए संभावित ऑफर मिला था। यह ऑफर फरवरी में दिया गया था और कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका ने इसे खुद ही अस्वीकार कर दिया। इस बारे में बोर्ड को जानकारी नहीं दी गई थी।हालांकि, गोयनका का कहना है कि उन्हें इस डील के वैल्यूएशन के बारे में नहीं बताया गया था और उनका मानना था कि यह डील कंपनी के पब्लिक शेयरहोल्डर्स के हित में नहीं है।
10:50 AM
TATAMOTORS, HCLTECH, INDUSINDBK, COALINDIA, KOTAKBANK , BAJFINANCE, M&M, TCS SBILIFE,MARUTI और ONGC निफ्टी के टॉप लूजर है।
10:40 AM
नतीजों के बाद MINDTREE पर क्या है ब्रोकरेज की राय
MS ने MINDTREE पर Equal-weight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4500 रुपये से बढ़ाकर 4250 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के उम्मीद से बेहतर नतीजे आए हैं। कंपनी ने रेवेन्यू को लेकर अच्छी कमेंट्री की है। हालांकि दूसरी छमाही में मार्जिन पर असर दिख सकता है।
UBS ने Mindtree पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3550 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के टॉप क्लाइंट और सुस्त TCV ग्रोथ से चिंता बनी है।
GS ने MINDTREE पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3784 रुपये तय किया है। कंपनी के अच्छे नतीजे आये हैं लेकिन वैल्युएशन को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने इसका FY22-26 के लिए EPS अनुमान बढ़ाया है।
10:30 AM
APOLLO PIPES। बोनस शेयर पर विचार के लिए 22 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होगी। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 38.20 रुपये (1.99%) की बढ़त के साथ 1960 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
10:22 AM
बाजार के बुल्स रिकॉर्ड की झड़ी लगा रहे हैं। निफ्टी, सेसेंक्स, निफ्टी बैंक और मिडकैप ने फिर नया शिखर बनाया है। कैपिटल गुड्स, रियल्टी, मेटल शेयरों में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है।
10:15 AM
रियल्टी शेयरों मे दमदार तेजी देखने को मिल रहा है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3 परसेंट से ज्यादा के उछाल के साथ ऐतिहासिक ऊंचाई पर नजर आ रहा है। GODREJ PROP, DLF, INDIABULLS REAL में 3 से 5 परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है।
10:02 AM
Rupee opening: डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 75.27 के स्तर पर खुला है। वहीं कल यानी बुधवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 75.37 के स्तर पर बंद हुआ था।
09:51 AM
अच्छे नतीजों से IT शेयरों का जोश हाई पर है। INFOSYS अब तक के उच्चतम स्तर के करीब पहुंचा है। 5 परसेंट की बढ़त के साथ ALL TIME HIGH पर WIPRO और MINDTREE का शेयर कामकाज कर रहा है।
09:44 AM
बाजार नए शिखर पर कारोबार कर रहा है। सेसेंक्स पहली बार 61,000 के पार निकला है। फिलहाल सेसेंक्स 313.75 अंकों की बढ़त के साथ 61,050.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 105.20 अंकों की तेजी के साथ 18,266.95 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:30 AM
नतीजों के बाद क्या है WIPRO पर ब्रोकरेज की राय
UBS ने WIPRO पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 660 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q2 रेवेन्यू और Q3 गाइडेंस अनुमान के मुताबिक रहा है। कमजोर डील से अनुमान से अधिक मार्जिन का असर कम हुआ है। हालांकि शेयर से ज्यादा एक्शन की उम्मीद नहीं है।
MACQUARIE ने WIPRO पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 780 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के मजबूत एग्जिक्यूशन से Q2 रेवेन्यू अनुमान से अधिक रहा है और कंपनी ने Q2 में 580 मिलियन डॉलर के डील्स जीते हैं। इन्होंने इसका FY22-24 के लिए EPS अनुमान 2-3% बढ़ाया है।
JPMORGAN ने WIPRO पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 670 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इन्होंने FY22-24 के दौरान रेवेन्यू का अनुमान 1% बढ़ाया है।
09:22 AM
बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। सेसेंक्स पहली बार 61000 के पार निकला है। WIPRO, INFY, TECHM, LT, ADANIPORTS निफ्टी के टॉप गेनर में शामिल है।
09:17 AM
बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला है। Q2 नतीजों के बाद Infosys, Wipro, Mindtree फोकस में है। सेसेंक्स 382.58 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 61,105.17 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 123.75 अंक यानी 0.68 फीसदी की मजबूती के साथ18,285.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:08AM
INFOSYS पर ब्रोकरेज की क्या है राय
CLSA ने INFOSYS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2060 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के नतीजों से मजबूत डिमांड के संकेत नजर आ रहे हैं। इन्होंने इसका FY22/23 के लिए EPS अनुमान 1% बढ़ाया है।
GOLDMAN SACHS ने INFOSYS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,149 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मार्जिन और एग्जिक्यूशन के लिहाज से कंपनी के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। ये कंपनी लार्जकैप IT में तेज ग्रोथ वाली है। उन्होंने इसका रेवेन्यू का अनुमान बढ़ाया, लेकिन मार्जिन में कटौती की है। वहीं FY22-26 के लिए EPS अनुमान -2% से +2% किया है।
MORGAN STANLEY ने INFOSYS पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1920 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रेवेन्यू और मार्जिन के लिहाज से Q2 मजबूत है। वहीं H2 के लिए डील्स में सुस्ती नजर आई है और आट्रिशन को लेकर चिंताएं दिख रही हैं।
09:02 AM
प्री-ओपनिंग में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 176.03 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 60913.08 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 118.50 अंक यानी 0.65 फीसदी की मजबूती के साथ 18280.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।
08:53 AM
Petrol Diesel Price Today : आज हफ्ते के चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है।दिल्ली में पेट्रोल का रेट 104 रुपये के पार पहुंच चुका है। डीजल भी कई शहरों में 100 रुपये के पार पहुंच चुका है। तेल कंपनियों ने आज डीजल और पेट्रोल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। डीजल के दाम में 35 पैसे तक बढ़े हैं। पेट्रोल की कीमतें भी 35 पैसे तक बढ़ी हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल 104.79 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 93.52 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
08:46 AM
Bajaj Hindusthan Sugar। बल्क डील के आंकड़ों के मुताबिक रामलाल कंवरलाल जैन (Ramlal Kanwarlal Jain) ने कंपनी में 67,74,582 इक्विटी शेयर एनएसई पर 14.58 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
08:37 AM
Arvind। बल्क डील के आंकड़ों के मुताबिक Okoworld Growing Markets 2.0 ने कंपनी में 15,15,985 इक्विटी शेयर एनएसई पर 122.72 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।
08:32 AM
KEC International। कंपनी ने Spur Infrastructure का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। अब Spur Infrastructure कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
08:25 AM
फोकस में पाइप कंपनियां
PVC resin के दाम 1 महीने में 20% बढ़कर 1,650 डॉलर प्रति MT किया है। 1 साल में PVC resin के भाव 35% बढ़े है। 1 महीने में पाइप के दाम भी 20% बढ़े है। Chemplast Sanmar, PVC resin का प्रोडक्शन करती है।
08:18 AM
फोकस में फार्मा कंपनियां
RDIF ने कहा कोविड के डेल्टा वैरियंट पर स्पुतनिक लाइट 70% कारगर है। स्पुतनिक लाइट टीके को भारत में मजूरी मिलने की उम्मीद है। भारत में स्पुतनिक का मार्केटिंग पार्टनर Dr Reddys है।
08:10 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 18241-18263 पर दिख रहा है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 18310-18344 पर है। बेस जोन 18134-18111 पर और बड़ा बेस जोन 18049-17992 पर दिख रहा है। FIIs आंकड़े अच्छे, बाजार की सीमा तय करना मुश्किल है। 18000-18200 पर भारी पुट राइटिंग, 18300-200 कॉल राइटर्स का जोन है। लॉन्ग रहें, 18118-18079 के ऊपर की गिरावट को खरीदें। 18241-263 के ऊपर निकले तो 18310 भी संभव है। 18263-310 मिले तो मुनाफावसूली भी करें।
08:00 AM
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक पर वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन39090-38950और बड़ा रजिस्टेंस जोन 38840-38750 है। बेस जोन 38413-38278 है। बड़ा बेस जोन 38144-38070 है। टाटा ग्रुप शेयरों में खरीदारी के चलते कल बैंक शेयरों में रुझान कम था। 38700-39000 पर भारी कॉल राइटिंग, इसे पार करना मुश्किल होगा। 39000 बड़ी रुकावट लेकिन तेजी कभी भी आ सकती है। लॉन्ग रहें, पहले बेस जोन पर SL रखें। 38840 के ऊपर निकले तो 38950-39090 भी संभव है।
07:52 AM
ZEEL-INVESCO विवाद पर RIL का बयान
ZEE-INVESCO विवाद में नाम लिए जाने पर रिलायंस ने खेद जताया। INVESCO के जरिए पुनीत गोयनका और प्रोमोटर फैमिली से डील की बात की पुष्टि की, कहा- मर्जर के लिए वाजिब प्रस्ताव दिया था लेकिन INVESCO और ZEE मैनेजमेंट में विवाद बढ़ने पर बातचीत आगे नहीं बढ़ाई।
07:46 AM
WIPRO के अच्छे नतीजे
Wipro ने अनुमान से अच्छे q2 नतीजे भी पेश किए है। doller revenue करीब 7% बढ़ा है। मार्जिन flat रहे है। वहीं mindtree के भी उम्मीद से कहीं बेहतर result रहे है। 16% से ज्यादा मुनाफे की ग्रोथ रही है। doller revenue 12.75% बढ़ी है।
07:38 AM
HCL TECH, CYIENT, IBULL REAL के नतीजे आज
आज HCL TECH के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। डॉलर रेवेन्यू में 4 परसेंट की ग्रोथ की उम्मीद है। Cyient और Indiabulls Real भी आज नतीजे पेश करेगी।
07:33 AM
18200-18300 के बीच एक्सपायरी संभव: पोल
निफ्टी और निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी पर आज बाजार की नजर रहेगी। आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 70 परसेंट जानकारों के मुताबिक निफ्टी की EXPIRE 18200 से 18300 के बीच EXPIRE हो सकता है।
07:26 AM
INFOSYS ने पेश किए अच्छे नतीजे
IT दिग्गज INFOSYS ने दूसरी तिमाही में अनुमान से अच्छे नतीजे मेंपेश किए। Doller Revenue करीब 6% बढ़ा है। मुनाफे में 4% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी ने FY 22 के लिए revenue Growth Guidance भी बढ़ाकर 17.5% तक किया है।
07:22 AM
सोने की चमक बढ़ी
डॉलर और बॉन्ड यील्ड में नरमी से सोने की चमक बढ़ी है। COMEX GOLD 1800 डॉलर के करीब पहुंचा। नवंबर या दिसंबर से Fed के बॉन्ड खरीद में कमी की खबरों से भी सपोर्ट मिला है।
07:15 AM
एशिया, SGX NIFTY और DOW FUTURES में मजबूती
ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव नजरआ रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में आधा परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है। DOW FUTURES भी 100 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि अमेरिकी बाजार कल मिलेजुले बंद हुए थे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।