
03:40PM
बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 383.21 अंक यानी 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 61,350.26 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 132.20 अंक यानी 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 18,257.60 के स्तर पर बंद हुआ है।
03:30PM
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे मजबूत होकर 75.08 के मुकाबले 74.96 के स्तर पर बंद हुआ है।
03:25PM
Sharda Cropchem Q2: दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 19 करोड़ से बढ़कर 32 करोड़ रुपए रहा है। कंसो आय 425 करोड़ रुपए से बढ़कर 643 करोड़ रुपए पर रहा है। कंसो EBITDA 64 करोड़ से बढ़कर 90 करोड़ रुपए पर रहा है। EBITDA मार्जिन 15% से घटकर 14% पर रही है।
03:00PM
HIKAL Q2:दूसरी तिमाही मे कंपनी का कंसो मुनाफा 27 करोड़ से बढ़कर 44 करोड़ रुपए रहा है। वही, कंसो आय 372 Cr से बढ़कर 469 करोड़ रुपए रही है। EBITDA 70 Cr से बढ़कर 91करोड़ रुपए रह सकता है। EBITDA मार्जिन 18.8 फीसदी से बढ़कर 19.4 फीसदी पर रहा है।
02:40PM
Symphony Q2: कंसो मुनाफा 16 करोड़ से बढ़कर 30 करोड़ रुपए रहा है। कंसो आय 190 करोड़ से बढ़कर 220 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी ने 2 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।
02:30PM
जी एंटरटेनमेंट (ZEE Entertainment) ने 27 अक्टूबर को प्रस्तावित अपनी बोर्ड मीटिंग की बैठक को रद्द कर दिया है। कंपनी ने बताया कि कोरम की कमी के कारण यह बैठक रद्द किया गया है। कोरम, सदस्यों की उस न्यूनतम संख्या को कहते हैं, जिसके होने पर ही बैठक में कोई फैसला लिया जा सकता है। ZEE ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।
02:20 PM
HDFC ने होम लोन उपलब्ध कराने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से करार किया है। इसके तहत INDIA POST PAYMENTS BANK के ग्राहकों को HDFC से होम लोन मिलेगा।
02:00 PM
सरकारी कंपनी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के ऑपरेशंस वाले 13 एयरपोर्ट्स को केंद्र सरकार इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक प्राइवेटाइज करने की योजना बना रही है। AAI ने सात स्मॉल एयरपोर्ट्स को छह बड़े एयरपोर्ट्स के साथ जोड़ने का फैसला किया है।
01:45 PM
INFOSYS को Norwegian Postal Service Posten Norge से टेक सॉल्यूशंस के लिए ऑर्डर मिला ऑर्डर मिला है।
01:40 PM
GREAVES COTTON Q2: कंसो घाटा सालाना आधार पर 22 करोड़ रुपए से बढ़कर 23 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, कंसो आय 329 करोड़ से बढ़कर 374 करोड़ रुपए पर रहा है।
01:25 PM
Kotak Mah Bk Q2 (YoY): मुनाफा 2185 Cr से घटकर 2032 Cr और ब्याज आय 3898 Cr से बढ़कर 4121 करोड़ पर रही है। Net Interest Margin 4.45% पर रही है। लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 15% और तिमाही आधार पर 8% रही है। प्रोविजनिंग पिछली तिमाही के 703.5 करोड़ से घटकर 424 करोड़ रुपए पर रही है।
01:05 PM
सीएनबीसी आवाज एक्सक्लूसिव को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक SEMICONDUCTOR की दिक़्क़त दूर करने के लिए सरकार जल्द Design Linked INCENTIVE SCHEME लाएगी। अगले पांच साल में करीब 1000 करोड़ इंसेंटिव्स देने का प्रस्ताव है। सूत्रों के मुताबिक अगले पांच साल में 15 semiconductors डिजाइन विकसित करने का प्रस्ताव है। देश में कुल इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन मार्केट करीब 25 बिलियन डॉलर का है। अगले पाँच साल में 100 semiconductors design startup पर फोकस किया जाएगा।
12:45 PM
CANARA BANK Q2: केनरा बैंक ने 30 सितंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा 1332.6 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि इसके 1184 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि पिछले साल की दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 444 करोड़ रुपए पर रहा था।
दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय (NII) 6274 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि इसके 6216 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। गौरतलब है कि पिछले साल की दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 6305 करोड़ रुपए पर रही है। यानी वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय घटी है।
12:25 PM
सरकार मुख्य आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति करेगी।सरकार ने CEA पद के लिए अर्जियां मंगवाई हैं। के सुब्रमण्यन का कार्यकाल 7 Dec को पूरा होगा।
12:15 PM
नई ऊंचाई पर नेचुरल गैस, MCX पर भाव 460 रुपए के पार
नेचुरल गैस 7 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। इंटरनेशनल मार्केट में इसका भाव 6 डॉलर के ऊपर है। MCX पर इसका भाव 460 रुपए के भी पार चला गया है। सऊदी अरब के घोषणा के बाद कीमतों में तेजी जारी है। हाइड्रोजन में सऊदी 11,000 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा।
12:05 PM
क्रूड में ताव, आसमान पर भाव
क्रूड के भाव आसमान पर दिख रहे हैं। क्रूड की मांग बढ़ी है लेकिन उत्पादन नहीं बढ़ा है जिसका असर क्रूड के भाव पर देखने को मिल रहा है। नेचुरल गैस ने भी क्रूड कीमतों में आग लगाई है। एनर्जी संकट से भी मांग में तेजी आई है। 12 महीने में क्रूड दो गुना महंगा हो चुका है। सप्लाई की कमी से क्रूड में तेजी का दौर जारी है। मांग और सप्लाई में भारी अंतर के चलते ब्रेंट पर भाव 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। WTI पर भी भाव 84 डालर बैरल के ऊपर है। 11 अक्टूबर से ही ब्रेंट पर भाव 84 डॉलर के ऊपर है। भारत, चीन, यूरोप में कोयला संकट से भी भाव में तेजी आई है। क्रूड पर GOLDMAN SACHS का कहना है कि साल के अंत तक इसके भाव 90 डॉलर तक जा सकते हैं।
11:50AM
क्रूड और नेचुरल गैस की कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है। उधर तेजी के बाद सोने में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। डॉलर में मजबूती के बाद सोना फिसला है। निवेशकों की सेंट्रल बैंक की बैठक पर नजर है। Bank of Japan की गुरुवार को बैठक है। European Central Bank की भी गुरुवार को बैठक है। US FED की बैठक 2 और 3 नवंबर को होगी। स्टिमुलस में कटौती और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से सोने में गिरावट देखने को मिल रही है।
11:35AM
Reliance Securities के विकास जैन की निवेश सलाह
PVR
विकास जैन का कहना कि अब अगर ये शेयर किसी गिरावट में 1,595-1630 रुपए के आसपास मिलता है तो फिर इसमें खरीदारी का अच्छा मौका होगा। जिनके पास ये शेयर है वे इसमें बनें रहें।
ICICI Bank
इस स्टॉक में भी विकास जैन की 900 रुपए के टारगेट के लिए बने रहने की सलाह है। 740 रूपए के ऊपर आया ब्रे आउट इस शेयर को और ूपर की और ले जा सकता है।
KEC International
ये शेयर कैपिट गुड्स सेगमेंट का लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा है। इस करेंट मोमेंट में नया हाई भी लगाया है। लेकिन अब RSI 79 के आसपास आ गया है। हाल में आई तेज बढ़त के बाद अब इसका रिस्क रिवॉर्ड रेश्यो अच्छा नहीं दिख रहा है। इस लिए इस स्टॉक में अब 550 रुपए के आसपास अगले कुछ दिनों में मुनाफा वसूली की सलाह होगी।
11:20AM
GOA CARBON की बिलासपुर यूनिट में कामकाज फिर से शुरू हो गया है।
11:00AM
सिंगापुर के लिए भारतीय मंगलवार से दोबारा एयर ट्रैवल कर सकेंगे। महामारी के कारण सिंगापुर की ओर से भारत सहित छह दक्षिण एशियाई देशों के यात्रियों पर ट्रैवल के लिए लगाई गई पाबंदी हटा ली गई है। पाबंदी वाली लिस्ट से हटाए गए गए देशों में बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।
10:50AM
ट्रेडर्स अब कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में तंबाकू की अतिरिक्त खरीदी कर सकते हैं। TOBACCO BOARD के ऑक्शन प्लेटफॉर्म पर तंबाकू की अतिरिक्त खरीदारी हो सकती है। उद्योग मंत्रालय ने इस पर नोटिफिकेशन जारी किया है। ट्रेडर्स को तंबाकू पर 1 रुपए प्रति किलो और कुल बिक्री का 5 फीसदी फीस देनी होगी। तंबाकू पर लगी फीस TOBACCO FUND में रखी जाएगी।
10:45AM
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 75.08 के मुकाबले 75.05 के स्तर पर खुला है।
10:30AM
BROKERAGES ON COLGATE
CREDIT SUISSE की COLGATE पर राय
CREDIT SUISSE ने COLGATE पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1890 रुपये से घटाकर 1750 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Lower Gross Margin के लिए FY22-24 Earnings को 5% तक घटाया है। इसका Volume Growth 4% रहने की संभावना है। इसकी प्राइस ग्रोथ 1% रही जो कि उम्मीद से कम है।
CLSA की COLGATE पर राय
CLSA ने COLGATE पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1940 रुपये से घटाकर 1735 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की Q2 कमजोर रही क्योंकि Sales 5% बढ़ी है और EBITDA & PAT दोनों में 2% की कमजोरी रही है। इसका Volume Growth 4.5% पर रही।
GOLDMAN SACHS की COLGATE पर राय
GOLDMAN SACHS ने COLGATE पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,635 रुपये तय किया है। मार्जिन उम्मीद से कमजोर रही है। इन्होंने इसका FY22-24 के लिए EPS Estimates -2% to -5% जताया है। Naturals Segment में कंपटीशन की वजह से Downside Risk बढ़ी है।
CITI की Colgate पर राय
CITI ने Colgate पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1625 रुपये से घटाकर 1490 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q2 Revenue अनुमान के मुताबिक रहे जबकि मुनाफा अनुमान से कम रहा। वहीं शेयर में कई तिमाहियों से कमजोरी देखने को मिली है।
10:10AM
Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,428 नए मामले सामने आए हैं और 356 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 25 अक्टूबर को 14,306 नए मामले सामने आए थे और 443 लोगों की मौत हो गई थी।
10:05AM
BROKERAGES ON TECH MAHINDRA
MORGAN STANLEY की TECH MAHINDRA पर राय
MORGAN STANLEY ने TECH MAHINDRA पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि दूसरी छमाही में अच्छी डील और Resilient Margin से कमाई में सुधार होगा। कंपनी द्वारा Capital Allocation में सुधार से आगे की री-रेटिंग बढ़िया रह सकती है।
CLSA की TECH MAHINDRA पर राय
CLSA ने TECH MAHINDRA पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1600 रुपये से बढ़ाकर 1720 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे जिसको पहली तिमाही के नतीजों से मोमेंटम मिला। इन्होंने इसका FY22/23 के लिए EPS अनुमान 1.4%/1.9% बढ़ाया। पिछले 3 महीनों में 35% की रैली के बावजूद इसका रिस्क रिवार्ड अनुकूल है।
CITI की TECH MAHINDRA पर राय
CITI ने TECH MAHINDRA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1655 रुपये से बढ़ाकर 1765 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की FY23 में स्थिति अच्छी रहेगी। इन्होंने इसका FY22-24 के लिए EPS अनुमान 2-3% बढ़ाया है। इसके साथ ही उनका कहना है कि ये कंपनी इस सेक्टर की इनकी टॉप पिक्स में से एक बनी रहेगी।
GOLDMAN SACHS की TECH MAHINDRA पर राय
GOLDMAN SACHS ने TECH MAHINDRA पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1447 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसके नतीजे मजबूत रेवन्यू ग्रोथ के साथ अनुमान के मुताबिक रहे लेकिन Sustainable नहीं हैं। कंपनी इस तिमाही में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी। इस तिमाही में मजबूत रेवन्यू ग्रोथ Pent-up Demand का कार्य है।
09:55AM
Petrol Diesel Price Today 25th October 2021: आज हफ्ते के दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई। लोगों के लिए यह राहत भरा मंगलवार रहा है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 107 रुपये के ऊपर चल रह है। बीते हफ्ते लगातार पांच दिन दाम बढ़ने के बाद आज रेट नहीं बढ़े।
हालांकि, डीजल भी कई शहरों में 110 रुपये के पार पहुंच चुका है और पेट्रोल 120 के करीब आ गया है। दिल्ली में आज पेट्रोल 107.59 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 96.32 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। आखिरी बार 5 सितंबर को दाम कम किये गए थे, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था।
09:45AM
GLENMARK PHARMA ने भारत में Type-2 Diabetes के लिए Fixed-dose Combination लॉन्च किया है। भारत में Type-2 Diabetes के लिए 16.50 रुपए प्रति Tablet इसका भाव रखा गया है। उधर ALKEM LAB को US FDA से Monurol Drug की जेनरिक को मंजूरी मिली है।
09:35AM
सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक INVESTMENT और GROWTH पर कैबिनेट कमिटी की बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी। PM मोदी की अगुवाई में कैबिनेट कमिटी की बैठक होगी। इसमें कैपिटल एक्सपेंडिचर और इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी।
09:15AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की है। फिलहाल सेंसेक्स 341.15 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 61,308.20 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 104.05 अंक यानी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 18,229.45 के स्तर पर दिख रहा है।
09:05AM
अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की है। अच्छे नतीजों की संभावना और अच्छे नतीजों के दम पर Axis Bank और Tech Mahindra फोकस में हैं। फिलहाल सेंसेक्स 55.81 अंक यानी 0.09% की तेजी के साथ 61,022.86 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी करीब 6 अंक यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 18120 के आसपास दिख रहा है।
09:00AM
CEAT दूसरी तिमाही के नतीजे
कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों पर कच्चे माल की कीमतों में बढ़त का असर देखने को मिला है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 76.9 फीसदी की गिरावट के साथ पिछले साल के इसी अवधि के 181.9 करोड़ रुपए से घटकर 42 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, आय सालाना आधार पर 23.9 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 2,451.8 करोड़ रुपए पर रही है। ये पिछले साल की इसी अवधि में 1,978.5 करोड़ रुपए पर रही थी।
08:45AM
HDFC AMC दूसरी तिमाही नतीजे (QOQ)
दूसरी तिमाही में कंपनी की आय तिमाही आधार पर 6.9 फीसदी की बढ़त के साथ 542 करोड़ रुपए पर रही है जो पिछली तिमाही में 507 करोड़ रुपए पर रही थी। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के 345 करोड़ रुपए से 0.3 फीसदी घटकर 344 करोड़ रुपए रह रही है।
08:40AM
INDUS TOWERS Q2
दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा पिछली तिमाही के 1415 करोड़ रुपए से बढ़कर 1558 करोड़ रुपए पर और कंसो आय 6797 करोड़ से बढ़कर 6876 करोड़ रुपए पर रहा है। कंसो EBITDA 3528 करोड़ से बढ़कर 3640 करोड़ रुपए पर रही है(QoQ)। EBITDA मार्जिन 51.92% से बढ़कर 52.96% पर रही है।
08:35AM
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 18191-18231 है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस जोन 18288-18318 है। इसका बेस जोन 18023-17957 है। जबकि बड़ा बेस जोन 17933-17887 है। 18219-17968 की कल की बताई रेंज सटीक रही थी। कल क्लोजिंग में 18300 कॉल खरीदने की सलाह दी थी। FIIs की भारी बिकवाली देखने को मिली है। लेकिन DIIs से मदद मिली है। F&O में FIIs से थोड़े पॉजिटिव संकेत हैं। भारी बिकवाली के बाद 18000+20 DEMA पर सपोर्ट लेता दिख रहा है। जैसा कल सुझाया था, यहां से पुलबैक को खेलें। 18200-18300 कॉल ऑप्शन अच्छे हैं। कल कॉल में थोड़ी कवरिंग भी दिखी थी। PCR ओवरसोल्ड जोन में है। पुलबैक संभव है। 18191-231 निकालना मुश्किल होगा। ऊपर 18191-231 पार हुआ तो और तेजी भी संभव है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
इसका रजिस्टेंस जोन 41473-41633 पर नजर आ रहा है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस जोन 41736-41870 रुपए पर है। बेस जोन 41036-40930 है। बड़ा बेस जोन 40770-40640 पर नजर आ रहा है।41500 और 42000 पर कॉल राइटिंग दिखी है। 41000-40500 पर अच्छा ऑप्शन बेस है। 40900-41100 पर सपोर्ट है। लॉन्ग रहें, 41100-40900 के ऊपर हर गिरावट को खरीदें।
08:20AM
आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 36 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.75 फीसदी तेजी के साथ 29,104.37 के आसपास दिख रहा है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 17,010.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.13 फीसदी की सुस्ती के साथ 26,096.97 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.62 फीसदी की मजबूती दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 3,614.99 के स्तर पर दिख रहा है।
08:10AM
मंगलवार को ग्लोबल बाजारों से मंगल संकेत
मंगलवार के दिन ग्लोबल बाजारों से मंगल संकेत मिल रहे हैं। एशिया में हरियाली दिख रही है। SGX निफ्टी और DOW FUTURES ऊपर कारोबार कर रहे हैं। कल अमेरिका के INDICES DOW JONES और S&P 500 नए शिखर पर बंद हुए थे।
अमेरिकी बाजार
अमेरिकी बाजारों पर नजर डालें तो कल Dow और S&P 500 नए रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए थे। Dow में 64 अंक और S&P 500 में 0.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। Tesla के शानदार तेजी से Nasdaq करीब 1 फीसदी चढ़ा है। कल Tesla के शेयरों में 12% का उछाल देखने को मिला था। Tesla का मार्केट कैप 1 Trillion डॉलर के पार चला गया है। कार रेंटल कंपनी Hertz से Tesla को 1 लाख कारों का ऑर्डर मिला है। Facebook के अच्छे नतीजों से शेयर 3% चढ़ा है।
10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.64% पर आई
10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.64% पर आ गई है। कमोडिटी की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बरकरार है। नेचुरल गैस का भाव 6.15 डॉलर पर है। सोने में 1% की तेजी देखने को मिल रही है और ये 1800 डॉलर प्रति औंस के पार दिख रहा है।
07:50AM
TECH MAHINDRA के अच्छे नतीजे
TECH MAHINDRA ने Q2 में पिछले एक दशक के सबसे मजबूत नतीजे पेश किए हैं। DOLLER REVENUE में 6.4% की ग्रोथ दर्ज की गई है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। हालांकि मुनाफे में 1% की कमी रही है।
टेलीकॉम कंपनियों AGR पर बड़ी राहत
सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए AGR की परिभाषा में बदलाव किया है। अब टेलीकॉम सेवाओं के REVENUE पर ही AGR लगेगा। नए नियम 1 अक्टूबर से ही लागू माने जाएंगे। दूरसंचार विभाग ने नई परिभाषा की गाइडलाइंस जारी कर दी है।
एक्सिस और कोटक बैंक के नतीजे आज
आज AXIS बैंक के तिमाही नतीजे आएंगे। ब्याज से कमाई 10% से ज्यादा बढ़ सकती है, वहीं मुनाफे में 73% का उछाल संभव, दूसरी ओर KOTAK BANK के मुनाफे पर दबाव संभव है। लेकिन असेट क्वालिटी में सुधार मुमकिन है।
55% बढ़ सकता है BAJAJ FINANCE का मुनाफा
दूसरी तिमाही में BAJAJ FINANCE की ब्याज से होने वाली कमाई में 53% से ज्यादा का उछाल संभव है। मुनाफा भी 55% बढ़ सकता है, हालांकि NIMs पर दबाव दिख सकता है। CIPLA के नतीजों का भी इंतजार है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।