Get App

बाजार में गिरावट का दौर जारी, Sensex 435 अंक टूटा- Nifty 17900 के नीचे बंद

Stock Market Live: सेसेंक्स आज 433.13 अंक यानी 0.72 फीसदी टूटकर 59,919.69 के स्तर पर बंद हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2021 पर 7:48 PM
बाजार में गिरावट का दौर जारी, Sensex 435 अंक टूटा- Nifty 17900 के नीचे बंद

03:32 PM

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों में आज भी कमजोरी हावी रही। सेसेंक्स आज 433.13 अंक यानी 0.72 फीसदी टूटकर 59,919.69 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 143.60 अंक यानी 0.80 फीसदी गिरकर 17,873.60 के स्तर पर बंद हुआ है।

बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। सिर्फ निफ्टी का मेटल इंडेक्स ही हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा है। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी, पीएसयू बैंक, ऑटो शेयरों में देखने को मिली है। दिग्गजों की तरह ही आज छोटे-मझोले शेयरों में दबाव रहा। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स आज 0.64 फीसदी  की गिरावट के साथ हुआ है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.54 फीसदी कमजोरी के साथ बंद हुआ है।

03:08  PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें