Get App

Market Mantra : कंप्लीट सर्किल के गुरमीत चड्ढा से जाने, किन सेक्टर्स और शेयरों पर फोकस करना बेहतर

Market Mantra : गुरमीत चड्ढा ने कहा इस समय भी बाजार अच्छे स्टॉक पिकर्स को रिवॉर्ड कर रहा है, चाहे ये फाइनेंशियल्स हो, ऑटो हो, एनर्जी हो डिफेंस हो केमिकल हो हर सेक्टर में विनर्स हैं। आईटी सेक्टर सर्विज में भी मिड कैप आईटी में तमाम विनर्स है। ऐसा लगता है कि कुछ और समय तक स्टॉक पिकर्स मार्केट रहेगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 25, 2026 पर 3:34 PM
Market Mantra : कंप्लीट सर्किल के गुरमीत चड्ढा से जाने, किन सेक्टर्स और शेयरों पर फोकस करना बेहतर
Market Mantra: गुरमीत चड्ढा ने कहा कि कंजम्प्शन थीम में उनको क्विक कॉमर्स और यूपीआई रिलेटेड कंपनियां जैसे Paytm और MSHO अच्छी लग रही हैं

Market Mantra : बाजार पर दबाव बना हुआ है। क्रूड में तेजी है और यह 92 डॉलर के आसपास बना हुआ है। निफ्टी और बैंक निफ्टी रिकवरी की कोशिश के बावजूद ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए कंप्लीट सर्किल (Complete Circle) के मैनेजिंग पार्टनर और CIO गुरमीत चड्ढा ने कहा कि आज मंथली एक्सपायरी भी है ऐसे में अभी कुछ कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। लेकिन यह कहा जा सकता है कि पिछले 8-10 दिनों में वापस से मार्केट का सेंटीमेंट थोड़ा बदला है। बाजार में फंडामेंटली तो कोई चेंज नहीं हुआ है लेकिन सेंटीमेंट थोड़ा चेंज हुआ है।

लार्ज कैप्स को लेकर थोड़ा सा सरप्राइज लग रहा है। तमाम अच्छे इंडिकेटर्स और अच्छी अर्निंग्स के बावजूद इनमें सुस्ती है। ऑटो नंबर्स बहुत अच्छे रहे हैं। पावर, स्टील का और कमोडिटी का ऑफटेक अच्छे रहे हैं। इकोनमिक मोमेंटम अच्छा है। Q1 जीडीपी के आंकड़े में भी पॉजिटिव सरप्राइज की उम्मीद है। बैंक क्रेडिट ग्रोथ 17-18% पर है। ऐसे में बाजार का न चलना थोड़ा निराश करने वाला है। लेकिन ऐसा लगता है कि यह एफआईआई की पोजीशनिंग का असर है। देर-सबेर बाजार फंडामेंटल्स को जरूर अहमियत देगा। बाजार हमारे धीरज की परीक्षा ले रहा है। बाजार अक्सर ऐसा करता है। लेकिन बार परीक्षा का पीरियड थोड़ा लंबा हो गया। लेकिन उम्मीद है कि इस लंबी परीक्षा के बाद अच्छा रिवॉर्ड मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस समय भी बाजार अच्छे स्टॉक पिकर्स को रिवॉर्ड कर रहा है, चाहे ये फाइनेंशियल्स हो, ऑटो हो, एनर्जी हो डिफेंस हो केमिकल हो हर सेक्टर में विनर्स हैं। आईटी सेक्टर सर्विज में भी मिड कैप आईटी में तमाम विनर्स है। ऐसा लगता है कि कुछ और समय तक स्टॉक पिकर्स मार्केट रहेगा। लेकिन इस साल की दूसरी छमाही काफी बेहतर रहने वाली है। जिन निवेशकों में 2-2.5 तक धीरज रखा है उनको बाजार मीठा फल देगा।

टेलीकॉम स्पेस में क्या Vodafone Idea एक अच्छा बेट हो सकता है? इसके जवाब में गुरमीत चड्ढा ने कहा कि वे इस समय इस शेयर पर दांव लगाने के पक्ष में नहीं हैं। अभी भी इसका नेटवर्थ नेगेटिव है। इससे उबरने के लिए कंपनी के ARPU में लंबे जंप की जरूरत है। इसके अलावा इस सेक्टर में विस्तार के लिए बड़े निवेश की जरूरत होती है। अभी कंपनी ने 5G का रोल आउट शुरू किया है। उसके बाद 6G का नंबर आ जाएगा। लेकिन एक बात है कि अब कंपनी के बंद होने का डर खत्म हो गया है। कंपनी में अब सरकार का 48 49% हिस्सेदारी हो गई है। लेकिन इस सेक्टर में भारती एयरटेल ज्यादा अच्छा लग रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें