Market Crash : मार्केट में आगे कमजोरी बढ़ेगी या फिर रिकवरी की उम्मीद है। इसको समझने के लिए कुछ अहम आंकड़ों को देखना होगा। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि बाजार का कोविड से भी बुरा हाल हो गया है। मार्केट ब्रेथ ने कोविड का निचला स्तर तोड़ दिया है। पश्चिम एशिया में युद्ध से हालात खराब हुए हैं। पिछले 12 में से 6 महीने में ADR (Advance Decline Ratio) 1 के नीचे रहा है। ADR से युद्ध के पहले से ही हालात खराब होने के संकेत मिल रहे हैं। ADR अभी 0.71 पर है। वहीं, मार्च 2020 में ये 0.72 के लेवल पर था।
इस महीने ADR की चाल पर नजर डालें तो गिरने वाले शेयर 2866 और चढ़ने वाले शेयर 2036 हैं। दो महीने में 34 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप साफ हो गया है। FIIs ने मार्च में कैश में 57,000 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। निफ्टी 500 इंडेक्स के 64 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर हैं। निफ्टी 500 के 11 शेयर अब तक के सबसे निचले स्तर पर दिख रहे हैं।
मार्च में कितना गिरा बाजार
मार्च में निफ्टी 8 फीसदी टूटा है। वहीं, निफ्टी 500 में 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी मिडकैप में भी 7 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, निफ्टी निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 6 फीसदी टूटा है।
ईरान का घमासान बाजार को और कर सकता है लहुलूहान
ईरान घमासान बाजार को और लहुलूहान कर सकता है। सिटी और नोमूरा ने निफ्टी के टारगेट कम कर दिए हैं। उनका कहना है कि अगर क्रूड की कीमतें ऊंची रहीं तो ग्रोथ और फिस्कल डेफिस्ट में असर पड़ना तय है।
सिटी का निफ्टी पर डाउनग्रेड
सिटी ने निफ्टी के लिए दिसंबर 2026 का लक्ष्य 28500 से घटकर 27000 कर दिया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2027 के वैल्युएशन मल्टीपल 20x से घटाकर 19x कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अगर 3 महीने क्रूड ऊंचे स्तर पर बना रहा तो वित्त वर्ष 2027 के ग्रोथ में 20–30 बेसिस प्वाइंट की गिरावट संभव है। वहीं, महंगाई के 50–75 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ने का जोखिम है। चालू खाते का घाटा (CAD0 25 अरब डॉलर बढ़ने का खतरा है। वहीं, फिस्कल डेफिसिट 0.1 फीसदी तक बढ़ सकता है।
सिटी की सेक्टर और शेयर पर राय
सिटी ने ऑटो सेक्टर को ओवरवेट से कम करके न्यूट्रल कर दिया है। इस सेक्टर के लिए कच्चे तेल की मार और सेमीकंडक्टर सप्लाई में रुकावट बड़ा रिस्क है। इसने M&M और MGL को अपनी टॉप पिक्स से बाहर कर दिया है।
सिटी की ओवरवेट और अंडरवेट रेटिंग
CITI हेल्थकेयर,बैंक,टेलीकॉम और डिफेंस पर ओवरवेट है। वहीं IT, मेटल्स और कंज्यूमर स्टेपल्स पर अंडरवेट है।
नोमुरा की बाजार पर रिपोर्ट
नोमुरा ने भी दिसंबर 2026 के लिए निफ्टी का लक्ष्य घटाया है। निफ्टी का लक्ष्य पहले के 29300 से घटाकर 24900 कर दिया है। नोमुरा की रिपोर्ट में कहा गया है है कि पिछले दो हफ्ते में निफ्टी करीब 8% गिरा है। छोटी अवधि में निफ्टी 5% और गिर सकता है। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में और गिरावट का जोखिम है। ब्रोकरेज ने अर्निंग अनुमान में 7.5% कटौती की है। निफ्टी के वैल्युएशन भी सस्ते हुए,अब यह 18.5x (पहले 21x था) पर है।
नोमुरा का कहना है कि क्रूड महंगा रहा तो FY27 अर्निंग अनुमान 10–15% घट सकता है। जियोपॉलिटिकल तनाव और महंगे क्रूड से बाजार में उतार-चढ़ाव संभव है। 5% से ज्यााद गिरने पर खरीदारी के मौका बनेगा। यूटिलिटीज,कोल कंपनियों और तेल उत्पादक कंपनियों में मजबूती की उम्मीद है। इसके साथ ही हेल्थकेयर, फार्मा,कंज्यूमर स्टेपल्स और टेलीकॉम कंपनियों में भी मजबूती देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।