Market Crash : मार्केट में आगे कमजोरी बढ़ेगी या फिर रिकवरी की उम्मीद है। इसको समझने के लिए कुछ अहम आंकड़ों को देखना होगा। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि बाजार का कोविड से भी बुरा हाल हो गया है। मार्केट ब्रेथ ने कोविड का निचला स्तर तोड़ दिया है। पश्चिम एशिया में युद्ध से हालात खराब हुए हैं। पिछले 12 में से 6 महीने में ADR (Advance Decline Ratio) 1 के नीचे रहा है। ADR से युद्ध के पहले से ही हालात खराब होने के संकेत मिल रहे हैं। ADR अभी 0.71 पर है। वहीं, मार्च 2020 में ये 0.72 के लेवल पर था।
