Market Next Week: ट्रंप के टैरिफ बम ने भारतीय बाजार का मूड बिगाड़ा। 04 अप्रैल सेंसेक्स-निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 346 प्वाइंट गिरा तो सेंसेक्स 931 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली रही। FMCG को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही। मेटल, फार्मा, तेल-गैस इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे। IT, रियल्टी, PSE शेयरों में भी बिकवाली रही। ऐसे में अगले हफ्ते बाजार की चाल कैसी रह सकती है इसपर बात करते हुए Trader & Market Expert के अमित सेठ ने कहा कि बाजार में घबराहट और कंफ्यूजन का माहौल बना हुआ है। बाजार की ओवरऑल स्थिति को देखें तो 1-2 हफ्ते पहले भारतीय बाजार अच्छी तेजी के साथ कामकाज कर रहा था और निफ्टी ने लगभग 23400 के लेवल भी दिखाए थे। लेकिन पिछले 4-5 दिनों की बात करें तो निफ्टी में काफी दबाव देखने को मिल रहा है।
