Market outlook 2026 : जानिए 2026 के लिए किन शेयरों और सेक्टरों पर है ब्रोकर्स का भरोसा, निफ्टी के लिए क्या है इनका टारगेट

Market outlook 2026 : 2026 में तेजी के ट्रिगर पर बात करते हुए ब्रोकर्स का कहना है कि इस साल बाजार को फिस्कल और मॉनिटरी पॉलिसी से सपोर्ट मिलेगा। घरेलू डिमांड में रिकवरी से भी फायदा मिलेगा। 2026 में कॉरपोरेट अर्निंग में रिबाउंड की उम्मीद है

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
Market Outlook 2026: एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और चोला फाइनेंस 2026 के लिए जेफरीज की टॉप पिक्स में शामिल हैं। जबकि, अंबुजा सीमेंट्स, लोढ़ा डेवलपर्स और मैक्स हेल्थकेयर पर उसको भरोसा नहीं है

Market outlook 2026 :साल 2025 अब खत्म होने को है। ऐसे में 2026 में बाजार की चाल कैसी रहेगी और कौनसे सेक्टर आउटपरफॉर्म करेंगे, साथ किन सेक्टर पर दबावरह सकता है,इस पर ब्रोकर्स की अपनी राय है। 2026 में तेजी के ट्रिगर पर बात करते हुए ब्रोकर्स का कहना है कि इस साल बाजार को फिस्कल और मॉनिटरी पॉलिसी से सपोर्ट मिलेगा। घरेलू डिमांड में रिकवरी से भी फायदा मिलेगा। 2026 में कॉरपोरेट अर्निंग में रिबाउंड की उम्मीद है। CY26/CY27 में अर्निंग ग्रोथ 13%/14% रहनी संभव है। ब्रोकर्स का मानना है कि कई कंपनियों के वैल्युएशन अभी भी महंगे हैं। भारत-US टैरिफ डील, री-रेटिंग के लिए बड़ा ट्रिगर होगी। अर्निंग ग्रोथ और कंज्यूमर खर्च बढ़ने से बाजार को सपोर्ट मिलेगा। विदेशी फ्लो बढ़ने से भी बाजार को सपोर्ट मिलेगा।

मार्केट आउटलुक 2026

JP MORGAN का मानना है कि 2026 में निफ्टी में 30,000 का टारगेट मुमकिन है। वहीं, MACQUARIE की भी राय है की इस साल निफ्टी 30,000 का स्तर छू सकता है। NOMURA ने निफ्टी के लिए 2026 का लक्ष्य 29,300 दिया है। वहीं, GOLDMAN SACHS की राय है कि इस साल निफ्टी 29,000 का लेवल दिखा सकता है। BOFA का कहना है कि निफ्टी 2026 में 29,000 का लेवल हासिल कर सकता है।


MORGAN STANLEY की राय है कि 2026 में सेंसेक्स में 95,000 का लेवल मुमकिन है। वहीं, HSBC का मानना है कि 2026 में सेंसेक्स 94,000 का लेवल हिट कर सकता है।

2026 में ब्रोकरेजेज के टॉप सेक्टर

2026 के लिए ब्रोकरेजेज के टॉप सेक्टर में बैंक, NBFCs, IT, फार्मा, डिफेंस, OMCs, टेलीकॉम और ऑटो शामिल हैं। जबकि, इंफ्रा कंज्यूमर स्टेपल्स, कैपिटल गुड्स. हेल्थकेयर और एनर्जी पर उनको भरोसा नहीं है।

2026 में HSBC के टॉप पिक्स

हिंडाल्को,अपोलो हॉस्पिटल्स और अदानी पोर्ट्स 2026 के लिए HSBC के टॉप पिक्स में शामिल हैं। M&M, SBI और ICICI लोम्बार्ड पर उसको भरोसा नहीं है।

Market view : इस बाजार में अगर दोनों तरफ ट्रेड नहीं ले सकते तो पैसा नहीं बनेगा - अनुज सिंघल

2026 के लिए जेफरीज के टॉप पिक्स

एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और चोला फाइनेंस 2026 के लिए जेफरीज की टॉप पिक्स में शामिल हैं। जबकि, अंबुजा सीमेंट्स, लोढ़ा डेवलपर्स और मैक्स हेल्थकेयर पर उसको भरोसा नहीं है।

2026 में MOFSL के टॉप पिक्स

भारती एयरटेल, ICICI बैंक और SBI 2026 के लिए MOFSL की टॉप पिक्स में शामिल हैं। जबकि,स्मॉकैप सेक्टर पर उसको भरोसा नहीं है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।