Market outlook 2026 :साल 2025 अब खत्म होने को है। ऐसे में 2026 में बाजार की चाल कैसी रहेगी और कौनसे सेक्टर आउटपरफॉर्म करेंगे, साथ किन सेक्टर पर दबावरह सकता है,इस पर ब्रोकर्स की अपनी राय है। 2026 में तेजी के ट्रिगर पर बात करते हुए ब्रोकर्स का कहना है कि इस साल बाजार को फिस्कल और मॉनिटरी पॉलिसी से सपोर्ट मिलेगा। घरेलू डिमांड में रिकवरी से भी फायदा मिलेगा। 2026 में कॉरपोरेट अर्निंग में रिबाउंड की उम्मीद है। CY26/CY27 में अर्निंग ग्रोथ 13%/14% रहनी संभव है। ब्रोकर्स का मानना है कि कई कंपनियों के वैल्युएशन अभी भी महंगे हैं। भारत-US टैरिफ डील, री-रेटिंग के लिए बड़ा ट्रिगर होगी। अर्निंग ग्रोथ और कंज्यूमर खर्च बढ़ने से बाजार को सपोर्ट मिलेगा। विदेशी फ्लो बढ़ने से भी बाजार को सपोर्ट मिलेगा।
