Get App

Market outlook : US कोर्ट में अदाणी पर लगे आरोपों से निराशा, जानिए 22 नवंबर को कैसा रह सकता है बाजार

Market today : एनर्जी, एफएमसीजी, तेल एवं गैस, पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑटो, मेटल इंडेक्सों में 1-2 फीसदी की गिरावट आई। आज लगभग 1180 शेयरों में तेजी आई, 2614 शेयरों में गिरावट आई और 89 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 4:16 PM
Market outlook : US कोर्ट में अदाणी पर लगे आरोपों से निराशा, जानिए 22 नवंबर को कैसा रह सकता है बाजार
लोअर टॉप और लोअर बॉटम का सिलसिला जारी रहा और आज के कारोबार में इंडेक्स ने एक और बियरिश कैंडल जोड़ी है जो मंदड़ियों की मजबूत पकड़ को दर्शाता है

21 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई और निफ्टी 23,400 से नीचे बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 422.59 अंक या 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 77,155.79 पर और निफ्टी 168.60 अंक या 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 23,349.90 पर बंद हुआ। आज लगभग 1180 शेयरों में तेजी आई, 2614 शेयरों में गिरावट आई और 89 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की गिरावट आई।

सबसे ज्यादा गिरावट वाले निफ्टी शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एनटीपीसी और एसबीआई शामिल रहे। जबकि बढ़त वाले निफ्टी शेयरों में पावर ग्रिड कॉर्प, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और ग्रासिम इंडस्ट्रीज शामिल रहे।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो एनर्जी, एफएमसीजी, तेल एवं गैस, पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑटो, मेटल इंडेक्सों में 1-2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त हुई।

22 नवंबर को कैसा रह सकता है बाजार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें