Get App

Market Outlook: बाजार की अनिश्चितता के बीच पोर्टफोलियो में बढ़ाएं कैश, एफएमसीजी में ग्रोथ की रफ्तार रह सकती है सुस्त

दीपन मेहता का कहना है कि टैरिफ वॉर से 2008 की मंदी की याद आई। बाजार की आगे की चाल पर ट्रंप टैरिफ पर निर्भर करेगी। अभी बाजार के अनिश्चितता के माहौल में पोर्टफोलियों में कैश बढ़ाए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 12:28 PM
Market Outlook: बाजार की अनिश्चितता के बीच पोर्टफोलियो में बढ़ाएं कैश, एफएमसीजी में ग्रोथ की रफ्तार रह सकती है सुस्त
दीपन मेहता का कहना है कि ऐसे कई सेक्टर है जिनका ट्रंप टैरिफ से कोई लेना-देना नहीं है। उनकी ग्रोथ भारतीय बाजार पर निर्भर करती है।

बाजार के आगे के आउटलुक पर बातचीत Elixir Equities के दीपन मेहता का कहना है कि टैरिफ वॉर से 2008 की मंदी की याद आई। बाजार की आगे की चाल पर ट्रंप टैरिफ पर निर्भर करेगी। अभी बाजार के अनिश्चितता के माहौल में पोर्टफोलियों में कैश बढ़ाए। दीपन ने इस बातचीत में आगे कहा कि भारत पर टैरिफ 10-12 फीसदी रहे तो कोई दिक्कत नहीं है।

ये सेक्टर लग रहे हैं बेहतर

दीपन मेहता ने कहा कि अगर ग्लोबल अनिश्चितता कम होती है तो सबसे पहले बैंकिंग और एनबीएफसी सेक्टर ऐसा सेक्टर रहेगा, जो नया हाई लगाता दिखेगा। बैंकिंग, फाइनेंस में पोजिशन बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रिटेल , इंफ्रास्ट्रक्चर, कैपिटल गुड्स , सीमेंट अच्छे लग रहे हैं।

आईटी कंपनियों पर अंडरवेट नजरिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें