Market Outlook : 13 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 25,150 के स्तर से नीचे रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 318.56 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,592.45 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 155.05 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 25,144.30 पर आ गया। इस दौरान लगभग 1763 शेयरों में तेजी आई, 2328 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
