Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 18 नवंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल
Market Outlook :फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में बढ़त की बढ़ती संभावना और एनवीडिया के तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले की चिंता बाजार में अनिश्चितता को बढ़ा रही है। साथ ही, दूसरी तिमाही में मजबूत घरेलू आर्निंग ने एक हायर बेस बनाया है, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि क्या तीसरी तिमाही में भी अर्निंग ग्रोथ अच्छी बनी रहेगी
Market Outlook : कोटक नियो के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि निफ्टी के लिए नीचे की तरफ, 25,050 का स्तर एक तत्काल सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा, जबकि 25,500 का स्तर बुल्स के लिए एक अहम रेजिस्टेंस जोन हो सकता है
Market Outlook : 17 नवंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 25,400 के स्तर के आसपास रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 427.40 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,532.19 पर, और निफ्टी 96.30 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,387.40 पर क्लोज हुआ। इस दौरान 2012 शेयरों में तेजी आई, 2148 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयरों में M&M, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स और इंटरग्लोब एविएशन शामिल रहे, जबकि HCL टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड कॉर्प, कोल इंडिया, HDFC लाइफ और इंफोसिस में गिरावट देखने को मिली।
सेक्टरों की बात करें तो, IT इंडेक्स में 0.9% और FMCG इंडेक्स में 0.3% की गिरावट आई। वहीं, रियल्टी और PSU बैंक इंडेक्स में लगभग 2% की तेजी रही। इसके अलावा मीडिया, मेटल, ऑयल एंड गैस, ऑटो, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा सेक्टर में 0.5% से 0.9% तक की बढ़त दर्ज की गई।
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत ऊपर रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.22 प्रतिशत की गिरावट आई।
ग्लोबल बाजारों की कमजोरी के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में दिखी तेजी
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च, विनोद नायर का कहना है कि ग्लोबल बाजारों की कमजोरी के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। लगातार हो रहे विदेशी निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारत की मैक्रो इकोनॉमिक पोजीशन मजबूत होती दिख रही है। विदेशी निवेशक बॉयर बने हुए हैं। इनकी तरफ से लार्ज कैप शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी को बैंक शेयरों ने लीड किया है। बैंक निफ्टी आज नया हाई लगाता दिखा है।
ऑटोमोबाइल और सरकारी बैंकों में भी बढ़त देखने को मिली। हालांकि आईटी सेक्टर में गिरावट आई और मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में सुस्ती देखने को मिली। हालांकि, महंगाई के आरबीआई के टालरेंस लिमिट के ऊपर बने रहने से दिसंबर में एक और ब्याज दर बढ़त की उम्मीदें मज़बूत हुई हैं, जिससे बाजार की तेजी सीमित हो सकती है
फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में बढ़त की बढ़ती संभावना और एनवीडिया के तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले की चिंता बाजार में अनिश्चितता को बढ़ा रही है। साथ ही, दूसरी तिमाही में मजबूत घरेलू आर्निंग ने एक हायर बेस बनाया है, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि क्या तीसरी तिमाही में भी अर्निंग ग्रोथ अच्छी बनी रहेगी। ऐसे में हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली की संभावना बढ़ गई है।
3 सत्रों से निफ्टी 25,050-25,450 की बड़ी रेंज में फंसा
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले 3 सत्रों में निफ्टी 25,050-25,450 की बड़ी रेंज में कारोबार करता दिखा है। अगर इंडेक्स 25,050 के ऊपर बना रहता है, तो सोमवार का पुलबैक कायम रहेगा और आने वाले सत्रों में 25,400-25,450 के स्तरों की ओर तेजी की संभावना बनेगी। वहीं, अगर यह 25,050 के स्तर के नीचे जाता है, तो आने वाले सत्रों में इसमें गिरावट आ सकती है और यह 24,800-24,700 के स्तरों तक जा सकता है।
कुल मिलाकर उम्मीद है कि इंडेक्स पिछले तीन सत्रों के कंसोलिडेशन को जारी रखेगा और स्टॉक-स्पेसिफिक हलचल के बीच 24,700–25,450 की एक बड़ी रेंज में कारोबार होता दिखेगा। केवल 12 सत्रों में 3,000 से अधिक अंकों यानी 13% की तेज रैली के बाद, कुछ कंसोलिडेशन होना स्वाभाविक है। कंसोलिडेशन का यह दौर डेली ऑसिलेटर्स में 'ओवरबॉट' पोजीशन को सामान्य बनाकर, ओवरऑल ट्रेंड को और अधिक हेल्दी बना सकता है।
निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
बजाज ब्रोकिंग के पबित्रो मुखर्जी का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,700-24,800 के स्तर पर एक अहम सपोर्ट है, क्योंकि हाल ही में यहीं से ब्रेकआउट हुआ था। अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तो शॉर्ट-टर्म में इसका रुख पॉजिटिव रहेगा। ऐसे में, गिरावट आने पर शॉर्ट-टर्म के लिए खरीदारी के मौके मिल सकते हैं, जिससे निफ्टी आगे 25,800-26,000 के स्तर तक जा सकता है।
एक्सिस सिक्योरिटीज की राय है कि आने वाले सत्रों में निफ्टी के लिए 25,350 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। उसके बाद अगला बड़ा रेजिस्टेंस 25,500 के स्तर पर है। वहीं, नीचे की तरफ 25,000 के आसपास तत्काल सपोर्ट मौजूद है; अगर यह स्तर टूटता है तो निफ्टी 24,800 की ओर जा सकता है।
कोटक नियो के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि निफ्टी के लिए नीचे की तरफ, 25,050 का स्तर एक तत्काल सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा, जबकि 25,500 का स्तर बुल्स के लिए एक अहम रेजिस्टेंस जोन हो सकता है। अगर निफ्टी, 25,500 के स्तर के ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो बाजार में तेज़ी आ सकती है और यह 25,650-25,800 तक पहुंच सकता है। वहीं दूसरी ओर, 25,050 के स्तर के नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। इसके नीचे जाने पर, बाज़ार 24,800-24,850 के स्तर तक गिर सकता है।
चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार निफ्टी के लिए सबसे नजदीकी सपोर्ट 25,000–25,100 के स्तर पर है, जबकि, सबसे करीबी रेजिस्टेंस 25,400–25,500 के स्तर पर नजर आ रहा है।
LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि निफ्टी डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक फॉर्मेशन के साथ बंद हुआ है, जो लगातार बनी तेजी का संकेत है। इंडेक्स अभी 25,200–25,500 की एक तय रेंज के भीतर कंसोलिडेट हो रहा है। कुल मिलाकर रुझान बुलिश बना हुआ है। इंडेक्स ट्रेडर्स को 'बाय-ऑन-डिप्स' (गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति अपनानी चाहिए।
ऊपर की ओर अगली तेजी आने से पहले, कुछ समय तक कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ, 25,200 एक इमीडिएट सपोर्ट (तत्काल सपोर्ट) है, जबकि 25,500 एक इमीडिएट रेजिस्टेंस (तत्काल रेजिस्टेंस) है। उम्मीद है कि निफ्टी धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ेगा और 25,800 के अगले रेजिस्टेंस जोन को टेस्ट करेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।