Market Outlook : भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ हुए बंद, जानिए 25 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market Outlook : निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन,अडानी एंटरप्राइजेज,टेक महिंद्रा,ट्रेंट और बजाज फाइनेंस शामिल रहे। जबकि गिरावट वाले शेयरों में बजाज ऑटो,एनटीपीसी,ओएनजीसी,टाटा स्टील और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल थे
Market Outlook : LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट,वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी देखी गई और डेली चार्ट पर एक'लॉन्ग बुलिश एनगल्फिंग कैंडलस्टिक'बनी,जो मार्केट सेंटीमेंट में पॉजिटिव बदलाव का संकेत है
Market Outlook : 24 जून को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए। ऑटो,मेटल और एनर्जी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में खरीदारी के दम पर निफ्टी ने 24,000 का स्तर फिर से हासिल कर लिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 790.54 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 76,991.22 पर और निफ्टी 197.55 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 24,021.65 पर बंद हुआ। लगभग 2107 शेयरों में बढ़त देखी गई,1970 शेयरों में गिरावट आई और 162 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन,अडानी एंटरप्राइजेज,टेक महिंद्रा,ट्रेंट और बजाज फाइनेंस शामिल रहे। जबकि गिरावट वाले शेयरों में बजाज ऑटो,एनटीपीसी,ओएनजीसी,टाटा स्टील और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल थे।
ऑटो,एनर्जी,मेटल और पावर सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और रियल्टी सेक्टर में 2-2 प्रतिशत की बढ़त रही,जबकि प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.8 प्रतिशत ऊपर रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.10 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
निफ्टी व्यू
LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि उम्मीद के मुताबिक,ऑवर्ली चार्ट पर बढ़ती ट्रेंडलाइन पर सपोर्ट मिलने के बाद इंडेक्स में तेज रिकवरी हुई। इससे निफ्टी में जबरदस्त उछाल आया और यह वापस 24,000 के स्तर के ऊपर पहुंच गया। ऊपर जाने से पहले,पिछले दो ट्रेडिंग सेशन के दौरान इंडेक्स को 20EMA पर सपोर्ट मिला था। ऑवर्ली RSI पॉजिटिव क्रॉसओवर में बना हुआ है,जो दिखाता है कि मार्केट की अंदरूनी मजबूती बरकरार है। इसके अलावा,निफ्टी ने ऑवर्ली टाइमफ्रेम पर 20EMA और 50EMA दोनों को फिर से हासिल कर लिया है,जिससे शॉर्ट-टर्म आउटलुक और बेहतर हुआ है।
साथ ही डेली चार्ट पर 20EMA से हुई अच्छी रिकवरी निचले स्तरों पर मज़बूत खरीदारी आने के संकेत दे रही है। जिससे पता चलता है कि खरीदार अभी भी एक्टिव हैं। डेली टाइमफ्रेम पर निफ्टी ने 20EMA सपोर्ट जोन के पास 'पियर्सिंग लाइन'कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। यह शॉर्ट-टर्म में जबरदस्त रैली की संभावना का संकेत है। ऊपरी स्तर पर 24,500 और 24,800 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। निचले स्तर पर 23,800 के अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर बने रहने की उम्मीद है।
बंधन लाइफ में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड-इक्विटीज,अविनाश अग्रवाल का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे टकराव की वजह से बढ़ी जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव के बावजूद,पिछली तिमाही में भारतीय इक्विटी मार्केट ने मजबूती दिखाई है। इस इलाके में तनाव कम होने और कच्चे तेल और दूसरीकमोडिटी की कीमतों में भारी गिरावट से महंगाई की चिंताएं कम हुई हैं। जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इससे मार्केट में रिकवरी आई है और अप्रैल के बाद से मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों ने सेंसेक्स-निफ्टी के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।
घरेलू फंडामेंटल भी मददगार साबित हो रहे हैं। खपत बढ़ाने के लिए पॉलिसी में बदलाव, टैक्स में राहत और डेटा सेंटर में निवेश के लिए इंसेंटिव से बैंकिंग, कैपिटल गुड्स,पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और कुछ खास इंडस्ट्रियल सेक्टर में निवेश के मौके बन रहे हैं। इसके अलावा,विदेशी निवेशकों की रुक-रुक कर होने वाली बिकवाली के बावजूद घरेलू स्तर पर लगातार आ रहा निवेश मार्केट को मजबूती दे रहा है।
आगे के नजरिए से देखें तो आने वाले नतीजों सीजन पर सबकी नजर रहेगी क्योंकि कंपनियां मार्जिन पर कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर की जानकारी देंगी। हालांकि कुछ समय के लिए दबाव बना रह सकता है,लेकिन महंगाई में कमी, रुपए में स्टेबिलिटी,बाहरी जोखिमों में कमी और मांग में सुधार मध्यम अवधि के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं।
ग्लोबल अनिश्चितता के बीच सोना पोर्टफोलियो के लिए एक अहम हेज बना हुआ है। हालांकि ब्याज दरों को लेकर बनी उम्मीदें शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव पैदा कर सकती हैं,लेकिन सेंट्रल बैंक की लगातार खरीदारी और जियोपॉलिटिकल जोखिमों के बने रहने से कीमतों को सहारा मिलने और सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन एसेट) के तौर पर सोने की मांग बने रहने की संभावना है। कुल मिलाकर,बैंकों,पावर-लिंक्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर से जुड़े सेक्टर को लेकर पॉजिटिव नजरिया है।
बैंक निफ्टी व्यू
LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट,वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी देखी गई और डेली चार्ट पर एक'लॉन्ग बुलिश एनगल्फिंग कैंडलस्टिक'बनी,जो मार्केट सेंटीमेंट में पॉजिटिव बदलाव का संकेत है। इंडेक्स को अपने 200-DMA के पास सपोर्ट मिला और इसमें जबरदस्त उछाल आया,जो मौजूदा अपट्रेंड की मजबूती को दिखाता है।
मोमेंटम इंडिकेटर भी सपोर्टिव बने हुए हैं। RSI 60 के लेवल से ऊपर बना हुआ है और बुलिश क्रॉसओवर की स्थिति में है। यह लगातार बनी मजबूती का संकेत है। मंगलवार को आई भारी गिरावट के बाद,अगले सेशन में बुल्स ने जबरदस्त रिकवरी की,जिससे पता चलता है कि चार्ट का बुलिश स्ट्रक्चर अभी भी बरकरार है। इसलिए,गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है। इंडेक्स के लिए सपोर्ट 57,000 पर है,जबकि रेजिस्टेंस 58,500 और 58,800 के लेवल पर दिख रहा है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।