Credit Cards

Market Outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 8 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today : भारतीय इक्विटी बाजार में पिछले कुछ दिनों में अच्छी उम्मीदों के दम पर तेजी आई है। इसमें सितंबर 2024 के हाई से काफी अच्छा प्राइस और टाइम करेक्शन हो चुका है। ऐसे में भारतीय इक्विटी के बाजार को लेकर पॉजिटिव नजरिया है। भारत को उन खास बाजारों में से एक है जो आकार,विकास और विविधीकरण के नजरिए से शानदार है

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 4:24 PM
Story continues below Advertisement
Market cues : जब तक निफ्टी 25,000 के स्तर से ऊपर टिका हुआ है तब तक 'खरीद-पर-गिरावट' की रणनीति काम करेगी। ट्रेडरों को सतर्क रहना चाहिए और बढ़ते इंट्राडे वोलैटिलिटी के बीच जोखिम मैनेज करने के लिए सख्त स्टॉप-लॉस का इस्तेमाल करना चाहिए

Stock Market : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दायरे में घूमता दिखा है। सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। आज डिफेंस, IT और मेटल शेयरों में दबाव देखने को मिला। वहीं, FMCG शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। तेल-गैस और रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। निफ्टी बिना बदलाव के 25,461 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 10 अंक चढ़कर 83,443 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 83 अंक गिरकर 56,949 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 162 अंक गिरकर 59,516 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट रही है। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि भारतीय इक्विटी बाजार में पिछले कुछ दिनों में अच्छी उम्मीदों के दम पर तेजी आई है। इसमें सितंबर 2024 के हाई से काफी अच्छा प्राइस और टाइम करेक्शन हो चुका है। ऐसे में भारतीय इक्विटी के बाजार को लेकर पॉजिटिव नजरिया है। भारत को उन खास बाजारों में से एक है जो आकार,विकास और विविधीकरण के नजरिए से शानदार है।

तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,400 पर है, इसके बाद 25,300 के पास अगला मजबूत सपोर्ट है। चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट हार्दिक मटालिया ने कहा कि ऊपर की ओर 25,500 अब तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में कार्य करेगा। इसके बाद 25,600 के पास एक बड़ा रेजिस्टेंस होगा।


उन्होंने आगे कहा कि इस जोन से ऊपर का एक निर्णायक ब्रेक नए ऑलटाइम हाई का रास्ता खोल सकता है। कुल मिलाकर बाजार का रुख पॉजिटिव बना हुआ है। जब तक निफ्टी 25,000 के स्तर से ऊपर टिका हुआ है तब तक 'खरीद-पर-गिरावट' की रणनीति काम करेगी। ट्रेडरों को सतर्क रहना चाहिए और बढ़ते इंट्राडे वोलैटिलिटी के बीच जोखिम मैनेज करने के लिए सख्त स्टॉप-लॉस का इस्तेमाल करना चाहिए।

Jane Street Whistleblower : मिलिए उस शख्स से जिसकी चिट्ठी मिलने पर SEBI ने जेन स्ट्रीट पर लगाया प्रतिबंध

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार आज छोटे दायरे में घूमता दिखा। तकनीकी रूप से देखें तो एक सुस्त शुरुआत के बाद बाजार पूरे दिन 25,400/83250 से 25,475/83400 की रेंज के बीच मंडराता रहा। डेली चार्ट पर एक स्मॉल कैंडल और इंट्राडे चार्ट पर नान-डायरेक्शनल गतिविधि बुल्स और बियर्स के बीच अनिर्णय का संकेत दे रहे हैं। 25,500/83500 ट्रेडर्स के लिए तत्काल ब्रेकआउट ज़ोन के रूप में कार्य करेगा। इस स्तर से ऊपर जाने पर बाजार 25,575/83700–25,650/84000 तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर, 25,400/83250 से नीचे हमें 25,300/83000 तक एक तेज इंट्राडे करेक्शन देखने को मिल सकता। आगे भी कमजोरी जारी रह सकती है और बाजार 25,225/82800 तक गिर सकता है। वर्तमान बाजार की बनावट नान-डायरेक्शनल है। इसलिए, इंट्राडे ट्रडरों के लिए लेवल-बेस्ड ट्रेडिंग सबसे बेहतर रणनीति होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 07, 2025 4:24 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।