Get App

Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 16 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook : एक्सिस बैंक, इंफोसिस, अदानी एंटरप्राइजेज, एसबीआई और विप्रो निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। जबकि टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और नेस्ले इंडिया निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। अलग-अलग सेक्टर्स की बात करें तो ऑटो और रियल्टी 0.5 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं, जबकि पीएसयू बैंक और आईटी 0.5-1 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 11:23 PM
Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 16 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market outlook : जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि आईटी सेक्टर के कमजोर रेवेन्यू गाइडेंस और कच्चे तेल की कीमतों में मौजूदा तेजी से बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है

Market outlook : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स 13 अक्टूबर को लाल निशान में बंद हुए हैं। बाजार में आज काफी ज्यादा वोलैटिलिटी देखने के मिली। निफ्टी आज 19750 के करीब बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 125.65 अंक या 0.19 फीसदी गिरकर 66282.74 पर और निफ्टी 43.00 अंक या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 19751 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1800 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1739 शेयर गिरे हैं। जबकि 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक्सिस बैंक, इंफोसिस, अदानी एंटरप्राइजेज, एसबीआई और विप्रो निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। जबकि टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और नेस्ले इंडिया निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं।

अलग-अलग सेक्टर्स की बात करें तो ऑटो और रियल्टी 0.5 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं, जबकि पीएसयू बैंक और आईटी 0.5-1 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक सपाट रुख पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में गिरावट रही है। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 2 पैसे कमजोर होकर 83.26 के स्तर पर बंद हुआ है।

16 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि आईटी सेक्टर के कमजोर रेवेन्यू गाइडेंस और कच्चे तेल की कीमतों में मौजूदा तेजी से बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है। जबकि उम्मीद से अधिक अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों ने सप्ताह के शुरुआती तेजी के रुझान को कमजोरी में बदल दिया। हालांकि, घरेलू पॉजिटिव फैक्टर्स से कुछ उम्मीद दिखाई दे रही हैं। घरेलू महंगाई में भारी गिरावट, मजबूत आईआईपी आंकड़े और Q2 के अच्छे नतीजों की उम्मीद से बाजार को सपोर्ट मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें