Get App

Market outlook : बाजार उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त पर बंद, जानिए 7 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market news: पिछले तीन दिनों की भारी उठापटक के बाद बाजार सामान्य स्थिति में आ गया है। ग्लोबल माहौल भी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावना के साथ अनुकूल हो गया है। निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2024 पर 4:41 PM
Market outlook : बाजार उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त पर बंद, जानिए 7 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल
निफ्टी ने आज स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इस पैटर्न को बुल्स और बियर्स के बीच अनिर्णय की स्थिति के रूप में देखा जाता है

Stock Markets : निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। रियल्टी, PSE और IT शेयरों में खरीदारी रही। इंफ्रा, एनर्जी और मेटल इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। वहीं, FMCG और फार्मा इंडेक्स में दबाव देखने को मिला है। सेंसेक्स आज 692 अंक चढ़कर 75,075 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 201 अंक चढ़कर 22,821 के स्तर पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 237 अंक चढ़कर 49,292 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 1147 अंक चढ़कर 52,414 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 0 पैसे कमजोर होकर 83.47 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है।

7 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मार्केट के जानकारों का कहना ​​है कि आज वीकली डेरिवेटिव एक्सपायरी से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इंडियाचार्ट्स के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव विश्लेषक जय वोरा ने कहा, "चुनाव के नतीजों के बाद इंडिया VIX उस स्तर तक नहीं पहुंचा है जिसकी हमने उम्मीद की थी।" बता दें कि इंडिया VIX आज लगभग 11 फीसदी गिरकर 16.80 के स्तर के आसपास बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें