Get App

Market outlook : HDFC बैंक के दम पर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा बाजार, मेटल और पावर शेयर भी चमके

Market news : मीडिया को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए है। आज पावर, कैपिटल गुड्स, बैंक और मेटल इंडेक्स में 1-2 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में लगभग 1 फीसदी की तेजी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 7:31 PM
Market outlook : HDFC बैंक के दम पर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा बाजार, मेटल और पावर शेयर भी चमके
बैंक निफ्टी इंडेक्स में मजबूती देखने को मिली। बैंक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 53000 की बाधा को पार कर गया। डेली चार्ट पर हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन के साथ इंडेक्स एक मजबूत अपट्रेंड में कारोबार कर रहा है

Stock markets: भारतीय इक्विटी इंडेक्स 3 जुलाई को बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबारी सत्र में मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली और निफ्टी 24,250 के ऊपर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 545.35 अंक या 0.69 फीसदी बढ़कर 79,986.80 पर बंद हुआ और निफ्टी 162.70 अंक या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 24,286.50 के स्तर पर बंद हुआ है। आज लगभग 2075 शेयरों में तेजी आई है। वहीं, 1372 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अडानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक रहे, जबकि निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में टीसीएस, टाइटन कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज रहे।

मीडिया को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए है। आज पावर, कैपिटल गुड्स, बैंक और मेटल इंडेक्स में 1-2 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में लगभग 1 फीसदी की तेजी आई है।

 एचडीएफसी बैंक ने हिट किया ऑलटाइम हाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें