Get App

Market Outlook: नया महीना, नई उम्मीदें! अनुज सिंघल से जानिए क्या नवंबर बदल देगा Market की कहानी

Market Outlook: अभी बाजार का टेक्सचर “Sell on rally” है। रैली के फेल होने का इंतजार करें और तब बेचें। खरीदारी के लिए स्क्रीन पर स्थिरता का इंतजार करें। अगर 24,200 बचे तो 24,150 के SL के साथ खरीदारी करें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 8:45 AM
Market Outlook: नया महीना, नई उम्मीदें! अनुज सिंघल से जानिए क्या नवंबर बदल देगा Market की कहानी
निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर है। निफ्टी बैंक ने अक्टूबर के निचले स्तरों को बचाया और पॉजिटिव क्लोजिंग भी दी।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अक्टूबर का महीना एक दर्दनाक याद बना। मुहूर्त के साथ नवंबर की अच्छी शुरुआत हुई है। अक्टूबर का आखिरी हफ्ता मिडकैप के लिए अच्छा रहा। पिछले हफ्ते मिडकैप, स्मॉलकैप में 2-5% की रैली हुई है। निफ्टी के लिए अब 2 सबसे अहम स्तर पर है। अक्टूबर के 24,074 के निचले स्तर और 24,661 का 20 DEMA पर है। जबतक 20 DEMA पार नहीं होता, हर रैली में बिकवाली का रिस्क है।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि नई मंदी के लिए 24,074 का टूटना जरूरी है। अगर 24,074 टूटा तो 23,500 (200 DMA) का रास्ता खुलेगा। अगर 24,661 पार किया तो 25,000-25,500 का रास्ता खुलेगा। नतीजों के मौसम के आखिरी दो हफ्तों की आज से शुरुआत हुई। साल-दर-साल आधार पर ग्रॉस GST कलेक्शन 9% बढ़कर `1.87 लाख करोड़ रुपये पर रहा । अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। नेट GST कलेक्शन 8% बढ़कर `1.68 Lk Cr रहा। इस बीच त्योहारों में जमकर बिकी गाड़ियां, अक्टूबर में ऑटो बिक्री शानदार रही ह। मारुति, टाटा मोटर्स, आयशर, M&M ने अनुमान से ज्यादा गाड़ियां बेची। TVS मोटर की बिक्री अनुमान के मुताबिक रहा।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला सपोर्ट 24,172 (गुरुवार का निचला स्तर) पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 24,073 (सीरीज का निचला स्तर) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 24,372 (गुरुवार का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,450-24,500 (एक्सपायरी हफ्ते का हाई) पर है। 5 दिन तक रोज निफ्टी 24,450-24,500 से फिसला है। जबतक 24,500 के ऊपर बंद नहीं होते, टेक्सचर खराब है। अभी बाजार का टेक्सचर “Sell on rally” है। रैली के फेल होने का इंतजार करें और तब बेचें। खरीदारी के लिए स्क्रीन पर स्थिरता का इंतजार करें। अगर 24,200 बचे तो 24,150 के SL के साथ खरीदारी करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें