Stock market : बाजार में आज लगातार दो दिनों से चल रही गिरावट का क्रम टूट गया। 05 अक्टूबर को निफ्टी 19550 के करीब बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 405.53 अंक या 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 65631.57 पर और निफ्टी 108.20 अंक या 0.56 फीसदी की तेजी लेकर 19,544.30 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2178 शेयर बढ़े हैं। जबकि 1361 शेयर गिरे है। जबकि 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बजाज ऑटो, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन कंपनी, एमएंडएम और टीसीएस निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, सिप्ला, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया टॉप लूजर रहे हैं।
