Get App

मार्केट आउटलुक : Nifty 19450 के करीब हुआ बंद, जानिए 24 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Outlook : निफ्टी 19300 और 19500 के दायरे में कारोबार कर रहा है। डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी 19471 के स्तर पर स्थित 21-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज और 19281 के स्तर पर स्थित 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के बीच ऊपर-नीचे हो रहा है। जब तक निफ्टी किसी भी तरफ इस रेंज को नहीं तोड़ेगा तब इसमें रेंजबाउंड मूवमेंट देखने को मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2023 पर 8:55 PM
मार्केट आउटलुक : Nifty 19450 के करीब हुआ बंद, जानिए 24 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market Outlook : आज की तेजी में फाइनेंशियल शेयरों खासकर बैंकिंग शेयरों का अहम योगदान रहा। वहीं, एफएमसीजी औप पावर शेयरो में करेक्शन देखने को मिला

Market Outlook : सेंसेक्स-निफ्टी आज 23 अगस्त को बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं। मेटल, बैंक, कैपिटल गुड्स और रियल्टी स्टॉक में आई तोजी के दम पर निफ्टी 19450 के करीब बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 213.27 अंक या 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 65433.30 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 47.50 अंक या 0.24 फीसदी बढ़कर 19444 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2016 शेयरों में तेजी आई है। वहीं,1487 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़ कर बंद हुआ है।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एलएंडटी निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो इनमें मिलाजुला रुझान देखने को मिला है। बैंक, मेटल, कैपिटल गुड्स और रियल्टी इंडेक्स में 0.4-1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पावर, एफएमसीजी और तेल एवं गैस में 0.3-1 फीसदी की गिरावट आई है।

Pharma stocks: छोटे-मझोले फार्मा और हेल्थकेयर स्टॉक्स पर म्यूचुअल फंड्स का आया दिल, जमकर किया निवेश

24 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें