Market outlook : निफ्टी पहली बार 24,600 के पार, जानिए 16 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Today : ओएनजीसी, श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज ऑटो और एसबीआई निफ्टी पर सबसे ज्यादा फायदे में रहे, जबकि एलटीआईमाइंडट्री, एशियन पेंट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान में रहे

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 8:26 PM
Story continues below Advertisement
Market Today : शुरुआत में अचानक हुई प्रतिक्रिया के बाद सुस्त कारोबार देखने को मिला और सूचकांक 84.55 अंकों की बढ़त के साथ 24,586.70 पर बंद हुआ

Stock market : 15 जुलाई को लगातार दूसरे सत्र में भी दलाल स्ट्रीट पर रिकॉर्ड तेजी जारी रही आज आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी के बीच निफ्टी नए हाई पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 145.52 अंक या 0.18 फीसदी बढ़कर 80,664.86 पर और निफ्टी 84.55 अंक या 0.35 फीसदी बढ़कर 24,586.70 पर बंद हुआ है। मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बावजूद, भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ खुले और दिन चढ़ने के साथ इसमें बढ़त जारी रही। निफ्टी पहली बार 24,600 के स्तर को पार करको 24,635.05 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि बीएसई सेंसेक्स 80,893.51 के अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया।

निफ्टी पर ओएनजीसी, श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज ऑटो और एसबीआई आज के टॉप गेनर रहे। जबकि एलटीआईमाइंडट्री, एशियन पेंट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक आज के निफ्टी टॉप लूजर रहे। आईटी को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। जिनमें ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और तेल एवं गैस इंडेक्स 1-3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त रही, जबकि स्मॉलकैप में 0.2 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

16 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि शुरुआत में अचानक हुई प्रतिक्रिया के बाद सुस्त कारोबार देखने को मिला और सूचकांक 84.55 अंकों की बढ़त के साथ 24,586.70 पर बंद हुआ। आज आईटी को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक सबसे ज़्यादा तेजी में रहे और उसके बाद दूसरे नंबर पर मीडिया शेयर रहे। मिड और स्मॉलकैप 0.50 फीसदी से ज़्यादा चढ़े। इन्होंने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया।

इंडेक्स ने रिकॉर्ड स्तर पर DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो मार्केट उलटफेर का संकेत है। लेकिन एक मजबूत अपट्रेंड को देखते हुए अगर कोई करेक्शन होता भी है तो उसे खरीदारी का अवसर माना जाएगा। निफ्टी के लिए 24,400 पर सपोर्ट और 24,740 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।

Stocks of the day : आज इन शेयरों पर रहा बाजार का फोकस, जानिए इनमें तेजी-मंदी की क्या रही वजह

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषकरूपक डे का कहना है कि निफ्टी की शुरुआत हरे रंग में हुई और दिन भर यह साइडवेज रहा। आज डेली चार्ट पर एक डोजी पैटर्न बना है, जो बाजार में अनिर्णय का संकेत दे रहा है। 24,250 से नीचे की गिरावट बाजार में निकट भविष्य में घबराहट पैदा कर सकती है। 24,250 से नीचे की गिरावट सूचकांक को 24,200-24,180 की ओर ले जा सकती है। ऊपरी छोर पर 24,650 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है। यह बाधा पार होने पर बाजार में और बढ़त संभव है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।