Get App

Market outlook : लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 30 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इनमें PSU बैंकों और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिली,जो 3 फीसदी से भी ज़्यादा गिरे। ऑटो,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,कैपिटल गुड्स और प्राइवेट बैंकों में 2 फीसदी की गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट में भी यही कमजोरी देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 4:36 PM
Market outlook : लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 30 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market cues : एलकेपी सिक्योरिटीज के तकनीकी विश्लेषक वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक मज़बूत 'बेयरिश कैंडलस्टिक'के साथ सत्र का समापन किया,जिससे बाज़ार में जारी कमज़ोरी और मजबूत हुई है

Market outlook : भारतीय इक्विटी इंडेक्स ने 27 मार्च को अपनी दो दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 22,850 के स्तर से नीचे फिसल गया। बाजार बंद होने पर,सेंसेक्स 1,690.23 अंक या 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,583.22 पर और निफ्टी 486.85 अंक या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,819.60 पर बंद हुआ। लगभग 765 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 3420 शेयरों में गिरावट आई और 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इनमें PSU बैंकों और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिली,जो 3 फीसदी से भी ज़्यादा गिरे। ऑटो,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,कैपिटल गुड्स और प्राइवेट बैंकों में 2 फीसदी की गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट में भी यही कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 2.2 फीसदी गिरा और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.7 फीसदी की गिरावट आई।

निफ्टी के शेयरों में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वालों में श्रीराम फाइनेंस,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,इंटरग्लोब एविएशन,रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस शामिल रहे। वहीं ONGC,TCS,विप्रो,भारती एयरटेल और कोल इंडिया उन चुनिंदा शेयरों में शामिल रहे जिनमें बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी व्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें