Get App

Market outlook: रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 19 जून को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market outlook:अमेरिकी बाजारों में उछाल के कारण निफ्टी में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। जिसके बाद कारोबारी सत्र के पहले आधे भाग के दौरान मजबूती आई। रिलायंस और बैंक निफ्टी से मिले सोपर्ट के चलते कारोबारी सत्र के दूसरे आधे भाग में ये तेजी और बढ़ती दिखी। एचडीएफसी लाइफ, अशोक लेलैंड और मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज में आज लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 16, 2023 पर 11:34 PM
Market outlook: रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 19 जून को कैसी रह सकती है इनकी चाल
निफ्टी के साथ-साथ रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स में ऑवरली चार्ट पर एक बुलिश ट्राइएंगल पैटर्न बनते दिखा है जो इंडेक्स में मजबूती को बरकरार रख सकता है

Market outlook: 16 जून को बाजार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में निफ्टी 50 इंडेक्स 137.90 अंक बढ़कर 18826 पर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 466.95 अंक की बढ़त के साथ 63384.58 पर बंद हुआ। बता दें कि पिछला रिकॉर्ड हाई क्लोज 1 दिसंबर, 2022 को देखने को मिला था। तब निफ्टी 1881250 पर और सेंसेक्स 63284.19 पर बंद हुए थे। बाजार जानकारों का कहना है कि एफटीएसई के रीबैलेंसिंग के चलते आए पैसिव इनफ्लो से बाजार के सेंटीमेंट को बूस्ट मिला है। इसके चलते अदाणी एंटरप्राइजेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, पंजाब नेशनल बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में होने वाले निवेश के कारण भारत में 15 से 20 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश आने की उम्मीद है। निवेशकों ने मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के साथ भारत सरकार की चर्चा और भारत के रेटिंग अपग्रेड की मांग का भी स्वागत किया। बता दें कि मूडीज ने वर्तमान में भारत को "stable" आउटलुक के साथ “Baa3” के निम्नतम निवेश ग्रेड में रखा है।

आज के कारोबार में एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फिनसर्व, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और टाइटन कंपनी निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि विप्रो, बजाज ऑटो, टीसीएस, बीपीसीएल और ओएनजीसी निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

अलग-अगल सेक्टर्स पर नजर डालें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.4 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ है। जबकि एफएमसीजी, हेल्थकेयर 0.5 प्रतिशत ऊपर था। हालांकि आईटी इंडेक्स में 0.38 फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी इंफ्रा इंडेक्स इंट्राडे के सर्वकालिक हाई पर पहुंच गए। आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.7 फीसदी की तेजी आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें