Stock Market : 30 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। आज IT सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में बिकवाली के चलते Nifty 24,000 के नीचे आ गया। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 582.86 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरकर 76,913.50 पर और निफ्टी 180.1 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 23,997.55 पर बंद हुआ। Nifty में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वालों शेयरों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज,इटरनल,एचयूएल और एक्सिस बैंक शामिल रहे। जबकि सबसे ज्यादा फायदा कमाने वालों में बजाज ऑटो,सन फार्मा,इंफोसिस,टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस शामिल रहे।
