Market outlook : लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 25 जुलाई को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market today: बाज़ार का मीडियम से लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है,लेकिन फ़िलहाल के लिए यह टैरिफ़ के मोर्चे से आने वाली खबरों और पहली तिमाही के नतीजों के बीच स्टॉक स्पेसिफिक प्रतिक्रिया कर रहा है। इससे किसी बड़ी तेज़ी की संभावना सीमित हो रही है

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 4:21 PM
Market cues : 25,250-25,260 के आसपास कड़े रेजिस्टेंस का सामना करने के कारण निफ्टी नीचे की ओर फिसला। ऑवरली चार्ट पर,इंडेक्स 50-ईएमए से नीचे गिर गया और उसके नीचे बंद भी हुआ

Stock market : 24 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी 25,100 के नीचे चला गया है। निफ्टी पर इटरनल, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा मोटर्स, टाटा कंज्यूमर और सिप्ला आज के टॉप गेनर रहे। जबकि ट्रेंट, नेस्ले, श्रीराम फाइनेंस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों क बात करें तो पीएसयू बैंक और फार्मा को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। आईटी इंडेक्स 2 प्रतिशत, रियल्टी 1 प्रतिशत और एफएमसीजी फीसदी नीचे बंद हुआ है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत नीचे बंद हुए हैं।

भारतीय शेयर बाजार किसी नए ट्रिगर के अभाव में अपनी बढ़त को बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रहा है। निवेशक हर उछाल पर मुनाफावसूली कर रहे हैं। हालांकि बाज़ार का मीडियम से लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है,लेकिन फ़िलहाल के लिए यह टैरिफ़ के मोर्चे से आने वाली खबरों और पहली तिमाही के नतीजों के बीच स्टॉक स्पेसिफिक प्रतिक्रिया कर रहा है। इससे किसी बड़ी तेज़ी की संभावना सीमित हो रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी तब तक एक दायरे में घूमता रहेगा जब तक कि यह निर्णायक रूप से 25,340 के स्तर को पार नहीं कर लेता।

एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अक्षय चिंचालकर का कहना है कि बुधवार की कैंडल ने 25000 पर सपोर्ट बनाए रखा और फिर पर्याप्त उछाल लेकर एक बड़े आकार की लोअर शैडो बनाई। ये इस बात का प्रमाण है कि 25000 का जोन काफी अहम है। हालांकि,जब तक निफ्टी 25340 से ऊपर कम से कम एक डेली क्लोजिंग दर्ज नहीं करता तब तक शॉर्ट टर्म तेजड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी भी निफ्टी के 24800-24900 के जोन में फिसलने की अच्छी संभावना है।


एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि 25,250-25,260 के आसपास कड़े रेजिस्टेंस का सामना करने के कारण निफ्टी नीचे की ओर फिसला। ऑवरली चार्ट पर,इंडेक्स 50-ईएमए से नीचे गिर गया और उसके नीचे बंद भी हुआ। कुल मिलाकर,इंडेक्स अपनी सीमित दायरो में बना हुआ है,जो निकट भविष्य में भी जारी रह सकता है।

नीचे की ओर निफ्टी के लिए 24,900 पर सपोर्ट बरकरार है। इस स्तर से नीचे एक निर्णायक गिरावट बाजार में करेक्शन ला सकती है। दूसरी ओर 25260 से ऊपर जाने पर बाजार में नई तेजी आ सकती है।

Trading plan : निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तगड़ी बिकवाली, अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।