Get App

Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 29 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today : बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्सों में 1.2 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि आईटी, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 4:12 PM
Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 29 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market cues : RSI एक बुलिश क्रॉसओवर में है और हाई मोमेंटम जोन में बना हुआ है। 26000 के ऊपर जाने पर शॉर्ट टर्म में निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है

Stock market : 28 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में निफ्टी 25,950 के नीचे बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 150.68 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,628.16 पर और निफ्टी 29.85 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,936.20 पर बंद हुआ। आज लगभग 1809 शेयरों में तेजी, 2171 शेयरों में गिरावट और 158 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी पर बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, कोल इंडिया और ट्रेंट आज के टॉप लूजरों में रहे। जबकि टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी लाइफ और एलएंडटी निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्सों में 1.2 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि आईटी, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की गिरावट आई।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के आनंद जेम्स ने कहा कि तकनीकी नजरिए से देखें तो सोमवार की निफ्टी की तेजी 25,940-26,000 के दायरे को पार नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि 26,000 से ऊपर का ब्रेकआउट तेजी के रुझान को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जबकि 25,900 से नीचे की गिरावट निफ्टी की गति को कमजोर कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल 25,590-25,400 की ओर गिरावट की संभावना कम है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वी.के. विजयकुमार का कहना है कि जीडीपी ग्रोथ और कॉर्पोरेट नतीजों में सुधार से संबंधित संकेतों से भारतीय बाजार को सपोर्ट मिल रहा हैएकमात्र चिंता भारत के अपेक्षाकृत महंगे वैल्यूएशन से है, जो बाजार में तेज तेजी आने पर एफआईआई को फिर से बिकवाली के लिए उसका सकता है

तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी अपने अहम सपोर्ट जोन 25,700-25,750 के ऊपर मजबूती से बना हुआ है और इसमें साइड वेज से बुलिश रुझान (sideways-to-bullish) कायम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें