Market outlook: सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद, जानिए 16 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market news: आज रियल्टी, PSE, FMCG शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, मेटल, ऑटो और एनर्जी शेयरों पर दबाव रहा। फार्मा और IT इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए हैं। रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 84.04 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 81,820 पर बंद हुआ है। निफ्टी 71 अंक गिरकर 25,057 पर बंद हुआ है

अपडेटेड Oct 15, 2024 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
आज पूरे दिन निफ्टी में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन डेली टाइम फ्रेम पर यह 21 ईएमए से ऊपर बना रहा। इस स्तर से नीचे गिरने पर कमजोरी बढ़ सकती है

Stock markets : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ है। आज रियल्टी, PSE, FMCG शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, मेटल, ऑटो और एनर्जी शेयरों पर दबाव रहा। फार्मा और IT इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए हैं। रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 84.04 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है।

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 81,820 पर बंद हुआ है। निफ्टी 71 अंक गिरकर 25,057 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 89 अंक चढ़कर 51,906 पर बंद हुआ है। मिडकैप 128 अंक चढ़कर 59,593 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही।

16 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि 25,200 का स्तर एक बड़े रजिस्टेंस के रूप में अच्छी तरह से काम कर रहा है, क्योंकि इसी स्तर से तेज उलटफेर हुआ है। इसके बाद रेंजबाउंड कारोबार देखने को मिला है। निफ्टी आज अंतत: 70.60 अंकों की गिरावट के साथ 25,057.35 के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टरों में, रियल्टी सबसे अधिक तेजी में रहा। उसके बाद मीडिया में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ मेटल और ऑटो में बिकवाली देखने को मिली।

आज ब्रॉडर मार्केट में ज्यादा एक्शन रहा जहां मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.21 फीसदी और 1.11 फीसदी की हुई रही। इन्होंने फ्रंटलाइन सूचकांक से बेहतर प्रदर्शन किया। दिशाहीन बाजार में, निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक डार्क क्लाउड कवर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। बाजार की साफ तस्वीर के लिए कंसोलीडेशन (25,000-25,200) ब्रेकआउट जरूरी है।

Ola Electric share price : त्योहारों में ओला स्कूटर की अच्छी बिक्री, अक्टूबर में मार्केट शेयर 34% पर रहा, 2.5% भागा शेयर

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि आज पूरे दिन निफ्टी में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन डेली टाइम फ्रेम पर यह 21 ईएमए से ऊपर बना रहा। इस स्तर से नीचे गिरने पर कमजोरी बढ़ सकती है, जिससे निफ्टी के 24,900 से नीचे गिरने की संभावना है। अगर निफ्टी 24,900 से नीचे गिरता है तो यह 24,700 की ओर फिसल सकता है। ऊपरी स्तर पर, 25200 पर रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

 

डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।